लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस: बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची सीबीआई की टीम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 23, 2020 20:40 IST

सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही है। इसी क्रम में आज सीबीआई की टीममुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्र‍िंग मामले में कई बार पूछताछ की है।सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी हैं।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से अधिक हो चुका है। वहीं, अब सीबीआई इस मामले की जांच को तेज कर दिया है। मालूम हो, टीम पिछले तीन दिनों से सुशांत मामले की जांच मुंबई में कर रही है। इसी कड़ी में आज सीबीआई बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

मालूम हो, सीबीआई ने हाल ही में सुशांत के अपार्टमेंट में क्राइम सीन को री-क्रिएट किया था। इस दौरान दिपेश, सिद्धार्थ पिठानी और नीरज भी वहां मौजूद थे। बता दें, सीबीआई की एक टीम मुंबई में सुशांत मामले से जुड़े हर पहलू को अच्छे से जांच रही है। वहीं, ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि सीबीआई सुशांत की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है। 

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी हैं। सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों सहित छह व्यक्तियों के खिलाफ अपने बेटे को आत्महत्या के लिये बाध्य करने सहित कई गंभीर आरोपों में शिकायत दर्ज कराई थी। ऐसे में सीबीआई ने आत्महत्या के लिए उकसाना, आपराधिक तरीके से बंधक बनाना, आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी के तहत एफआईआर दर्ज की थी। 

रिया के एफआईआर में अलावा शोविक चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के नाम भी शामिल हैं। गौरतलब है कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत पाए गए थे। तब से मुंबई पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही थी। मगर अब ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। यही नहीं, रिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्र‍िंग मामले में कई बार पूछताछ की है। इस दौरान रिया अपनी इनकम और खर्च का साफ ब्यौरा नहीं दे पाई हैं।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया