लाइव न्यूज़ :

फिल्म प्रमाणित किये जाने के बाद उसमें कोई बदलाव किया जाता है तो सेंसर बोर्ड की समीक्षा जरूरी: हाईकोर्ट

By भाषा | Updated: September 26, 2019 05:54 IST

आईएमपीपीए के वकील अशोक सरोगी ने बुधवार को तर्क दिया कि इसमें बहुत समय लगता है और फिल्म की रिलीज में देरी होती है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म को प्रमाण-पत्र जारी होने के बाद अगर उसमें सबटाइटल जोड़े जाते हैं तो सिनेमैटोग्राफी कानून की नियम संख्या 33 के मुताबिक सीबीएफसी को इसकी जानकारी होनी चाहिए।आईएमपीपीए के वकील अशोक सरोगी ने बुधवार को तर्क दिया कि इसमें बहुत समय लगता है और फिल्म की रिलीज में देरी होती है।

बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि फिल्म को प्रमाणित किए जाने के बाद अगर उसमें सबटाइटल जोड़े जाते हैं या कोई बदलाव किया जाता है तो सेंसर बोर्ड को फिल्म की समीक्षा करनी चाहिए। अदालत ने कहा कि सेंसर बोर्ड को इस संबंध में मौजूदा कानून का पालन करना चाहिए।न्यायमूर्ति आई ए महंती और न्यायमूर्ति एस जे कथावाला की खंड पीठ ने बोर्ड के बयान पर गौर पर किया कि निर्माताओं को नया प्रमाण-पत्र हासिल करने की जरूरत नहीं है। अदालत इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए) की ओर से दायर याचिका पर सुनवा‍ई कर रही थी। इसमें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के एक नोटिस को चुनौती दी गई है जिसमें निर्माताओं को नये प्रमाण-पत्र के लिए सबटाइटल जमा कराने को कहा गया।सीबीएफसी ने 27 अप्रैल 2018 को आईएमपीपीए को जारी नोटिस में कहा था कि फिल्म को बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद अगर उसमें सबटाइटल जोड़े गए तो निर्माताओं को अलग से एक प्रमाण-पत्र लेना होगा। आईएमपीपीए के वकील अशोक सरोगी ने बुधवार को तर्क दिया कि इसमें बहुत समय लगता है और फिल्म की रिलीज में देरी होती है।वहीं सीबीएफसी ने दलील दी कि फिल्म को प्रमाण-पत्र जारी होने के बाद अगर उसमें सबटाइटल जोड़े जाते हैं तो सिनेमैटोग्राफी कानून की नियम संख्या 33 के मुताबिक सीबीएफसी को इसकी जानकारी होनी चाहिए।” बोर्ड ने कहा कि ऐसे मामले में बोर्ड को बदलावों या सबटाइटल की समीक्षा करनी चाहिए और प्रमाण-पत्र के जरिये इसकी पुष्टि करनी चाहिए। पीठ ने यह कहते हुए याचिका का निपटारा कर दिया कि कानून के प्रावधानों का पालन होना चाहिये।

टॅग्स :हाई कोर्टमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार