लाइव न्यूज़ :

साइना नेहवाल पर अभद्र टिप्पणी को लेकर अभिनेता सिद्धार्थ के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने भेजा नोटिस

By अनिल शर्मा | Updated: January 13, 2022 09:05 IST

साइना नेहवाल पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर हैदराबाद में एक महिला ने अभिनेता सिद्धार्थ के खिलाफ केस दर्ज कराया है। साइबर क्राइम विंग के एडिशनल डीसीपी, केवीएम प्रसाद ने बताया कि अभिनेता को नोटिस भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर सिद्धार्थ ने साइना नेहवाल के खिलाफ अपमानजक टिप्पणी की थीसिद्धार्थ को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है

हैदराबादः रंग दे बसंती जैसी फिल्मों में काम कर चुके तमिल अभिनेता सिद्धार्थ के खिलाफ साइना नेहवाल पर अभद्र टिप्पणी को लेकर हैदराबाद में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक अभिनेता के खिलाफ शिकायत प्रेरणा नाम की एक महिला ने की है। हाल ही में पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक के बाद साइना ने ट्वीट किया था जिसपर सिद्धार्थ ने कमेंट किया था, ‘सटल कॉक चैम्पियन आफ द वर्ल्ड। शुक्र है कि हमारे पास भारत के रक्षक हैं।’ सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना के बाद सिद्धार्थ ने कहा था कि उनका इरादा अपमान करने का नहीं था। बुधवार को सिद्धार्थ ने इस पर माफी मांगी।

टाइम्स नाउ के रिपोर्ट के मुताबिक,  हैदराबाद साइबर क्राइम विंग के एडिशनल डीसीपी, केवीएम प्रसाद ने बताया कि प्रेरणा नाम की एक महिला ने अभिनेता सिद्धार्थ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। अभिनेता के खिलाफ आईपीसी 509 और आईटी एक्ट के सेक्शन 67 के तहत केस दर्ज किया गया है। सिद्धार्थ को नोटिस भेजा गया है। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

वहीं साइना के मामले में अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई का आह्वान करने के बाद, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मंगलवार को एक प्रमुख टेलीविजन समाचार चैनल एंकर के खिलाफ अभिनेता के एक अन्य ट्वीट पर संज्ञान लिया है। आयोग ने अब तमिलनाडु के डीजीपी को पत्र लिखकर "हस्तक्षेप और उचित कार्रवाई" की मांग की है।

आयोग ने अपने बयान में लिखा कि ट्वीट "आपत्तिजनक, अनैतिक" था और महिलाओं के प्रति अनादर दिखाता है। इसमें कहा गया है कि भविष्य में इस तरह के बयान देने से रोकने के लिए कानून के प्रावधानों के अनुसार अपराधी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। आयोग ने तमिलनाडु पुलिस से मामले में की गई कार्रवाई के बारे में एनसीडब्ल्यू को सूचित करने को कहा है।

टॅग्स :साइना नेहवालसाउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!