लाइव न्यूज़ :

सोनू निगम के साथ धक्का-मुक्की करने वाले उद्धव गुट के विधायक के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, बीजेपी ने कहा- ''ये गुंडों की सेना बन गई है..."

By अंजली चौहान | Updated: February 21, 2023 12:39 IST

गौरतलब है कि स्वप्निल उद्धव ठाकरे की पार्टी के नेता चेंबूर विधायक प्रकाश फतेरपेकर का बेटा है। पुलिस ने कहा कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 341 और 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसिंगर सोनू निगम के साथ धक्का मुक्की करने वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज उद्धव गुट के विधायक के बेटे पर लगा आरोप बीजेपी ने उद्धव गुट की पार्टी पर साधा निशाना

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम और उनकी टीम के साथ एक म्यूजिक कॉन्सेंट के दौरान हाथापाई के मामले में सिंगर ने मुंबई पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना सोमवार रात मुंबई के चेंबूर में एक संगीत समारोह के दौरान की है, जिसमें उद्धव ठाकरे की पार्टी के विधायक के बेटे पर कथिततौर पर हाथापाई करने का आरोप है।

इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की और सिंग की शिकायत के आधार पर आरोपी स्वप्निल प्रकाश फतेरपेकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

गौरतलब है कि स्वप्निल उद्धव ठाकरे की पार्टी के नेता चेंबूर विधायक प्रकाश फतेरपेकर का बेटा है। पुलिस ने कहा कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 341 और 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में सिंगर सोनू निगम ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि जब वह कॉन्सर्ट के बाद मंच से नीते उतर रहे थे, उस वक्त एक आदमी ने उन्हें पकड़ लिया।

इसके बाद उनके सहयोगी रब्बानी और हरि उन्हें बचाने के लिए आए लेकिन आदमी ने उन्हें धक्का दे दिया, जिसके कारण उनके सहयोगी मंच से गिर गए। वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। 

इस संबंध में पुलिस के पास जो एफआईआर दर्ज कराई गई है, उसमें भी पूरी घटना का जिक्र किया गया है। सिंगर की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने उनके सहयोगियों को धक्का देने के बाद सिंगर को भी धक्का दिया। ऐसे में उके सहयोगियों और आरोपियों के बीच हाथापाई हो गई। 

बीजेपी ने साधा निशाना 

सिंगर सोनू निगम के साथ हुई इस घटना को लेकर अब बीजेपी शिवसेना पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है। ऐसे में घटना का वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कहा,"सिंगर सोनू निगम पर कथित तौर पर उद्धव ठाकरे के विधायक प्रकाश फतेरपेकर के बेटे और उनके आदमियों ने हमला किया, यह 'गुंडों की सेना' बन गई है"...

पहली बार ऐसी घटना सामने नहीं आई है, पहले एक बुजुर्ग को पीटा, शर्मनाक, क्या उद्धव गुट इसकी निंदा करेगा? बीजेपी के प्रवक्ता ने मामले में किसी भी तरह से उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी पर हमला करने का मौका नहीं छोड़ा। 

जानकारी के अनुसार, विधायक प्रकाश फतेरपेकर ने इस घटना को ज्यादा तवज्जो नहीं दिया और जोर देकर कहा कि सोनू निगम के सहयोगी को 'गलती' से मंच से धक्का दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में सोनू निगम को कुछ भी नहीं हुआ। 

इस घटना के बाद आरोपी विधायक के बेटे की बहन ने एक ट्वीट के जरिए माफी मांगी गई। ट्वीट में लिखा गया कि कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से उन्होंने आधिकारिक तौर पर निगम और उनकी टीम से इस अप्रिय घटना के लिए माफी मांगी है। 

टॅग्स :सोनू निगमउद्धव ठाकरेमुंबईहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास