लाइव न्यूज़ :

कोर्ट के आदेश पर फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: July 4, 2020 23:48 IST

फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा के खिलाफ तेलंगाना के मृयलगुडा में एससी/एसटी पीओए संशोधन अधिनियम, 2015 की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत के निर्देश के अनुसार फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। 2018 में हत्या कर दिए गए एक व्यक्ति के पिता की याचिका पर अदालत ने यह निर्देश दिया था।प्रणय के पिता बालास्वामी ने अपनी याचिका में कहा था कि इस मुद्दे पर फिल्म बनाना सही नहीं है।

हैदराबाद। अदालत के निर्देश के अनुसार फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। कथित तौर पर झूठी शान की खातिर 2018 में हत्या कर दिए गए एक व्यक्ति के पिता की याचिका पर अदालत ने यह निर्देश दिया था।

पुलिस ने बताया कि प्रणय के पिता बालास्वामी ने अपनी याचिका में कहा था कि इस मुद्दे पर फिल्म बनाना सही नहीं है, क्योंकि यह विषय अदालत में लंबित है। पुलिस के अनुसार उन्होंने यह दलील भी दी कि उनकी सहमति के बगैर उनकी तस्वीरें इस्तेमाल की जा रही हैं।

रिपोर्ट में रामगोपाल वर्मा के अलावा फिल्म के निर्माता का भी नाम

पुलिस के अनुसार तेलंगाना के मृयलगुडा में भादसं, एससी/एसटी पीओए संशोधन अधिनियम, 2015 की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को अदालत का निर्देश शनिवार को प्राप्त हुआ पुलिस के मुताबिक इस मामले में वर्मा के अलावा प्रस्तावित फिल्म के निर्माता का भी नाम है। वर्मा ने इस मुद्दे पर फिल्म बनाने की कथित रूप से घोषणा की है। पिछले महीने बालास्वामी ने अदालत का रूख किया था।

2018 में ऊंची जाति की लड़की से शादी के बाद हुई थी हत्या

प्रणय की 2018 में हत्या कर दी गयी थी। उसने ऊंची जाति की एक महिला से शादी की थी। यह मामला झूठी शान के नाम पर कथित तौर पर की गई, हत्या की घटना के रूप में चर्चित रहा था। प्रणय का ससुर इस मामले में आरोपी था, जिसने इस साल मार्च में कथित रूप से खुदकुशी कर ली।

टॅग्स :राम गोपाल वर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम