लाइव न्यूज़ :

गीतकार जावेद अख्तर पर दर्ज हुआ केस, तालिबान से की थी RSS की तुलना

By अनिल शर्मा | Updated: September 6, 2021 09:23 IST

बातचीत में जावेद अख्तर ने कहा कि हिंदू संगठन जिन विचारधाराओं का पालन करते हैं, वे तालिबान से अलग नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'उन्हें तालिबान की तरह अल्पसंख्यकों से कोई प्यार नहीं है। वे चाहते हैं कि तालिबान की तरह महिलाएं घर में रहें। दोनों के बीच क्या अंतर है?

Open in App
ठळक मुद्देसंघ की तुलना तालिबान से करने पर मुश्किलों में घिरे जावेद अख्तरजावेद अख्तर पर यह मुकदमा आशुतोष दुबे नाम के एक अथिवक्ता ने की हैमामले में ग्रेटर मुंबई पुलिस से संज्ञान लेने और गीतकार के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है

मुंबईः तालिबान की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से करने पर बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ 4 सितंबर को शिकायत दर्ज की गई है। अधिवक्ता आशुतोष जे. दुबे द्वारा मानखुर्द पुलिस स्टेशन में दायर शिकायत में ग्रेटर मुंबई पुलिस से मामले का संज्ञान लेने और अख्तर के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

गौरतलब है कि 3 सितंबर को एनडीटीवी के एक शो के दौरान जावेद अख्तर ने कहा कि आरएसएस, वीएचपी और बजरंग दल का समर्थन करने वालों की मानसिकता तालिबान जैसी ही है। उन्होंने कहा, 'जिस तरह तालिबान एक मुस्लिम राष्ट्र बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उसी तरह कुछ लोग हमारे सामने हिंदू राष्ट्र की अवधारणा पेश करते हैं। उन्होंने आगे कहा, "इन लोगों की मानसिकता एक जैसी है। तालिबान हिंसक हैं। जंगली हैं। लेकिन आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का समर्थन करने वाले लोगों की मानसिकता एक जैसी है।

बातचीत में जावेद अख्तर ने आगे कहा कि हिंदू संगठन जिन विचारधाराओं का पालन करते हैं, वे तालिबान से अलग नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'उन्हें तालिबान की तरह अल्पसंख्यकों से कोई प्यार नहीं है। वे चाहते हैं कि तालिबान की तरह महिलाएं घर में रहें। दोनों के बीच क्या अंतर है? वे कहते हैं कि उनकी धार्मिक आस्था से बढ़कर कोई कानून नहीं है, ऐसा तालिबान कहते हैं। आप उनसे कैसे अलग हैं?'

टॅग्स :जावेद अख्तरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!