लाइव न्यूज़ :

CAA पर आया सैफ अली खान का रिएक्शन, कहा- देश के वर्तमान हालात को लेकर चिंतित हूं

By भाषा | Updated: December 25, 2019 08:19 IST

अभिनेता सैफ अली खान ने कहा, ‘‘प्रेस में काफी कुछ लिखा गया है, कई चीजें हैं जिसने हमें चिंता करने की वजह दी है।’’ उन्होंने कहा कि कई मायनों में भारत को खुद को परिभाषित करना होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता सैफ अली खान ने कहा कि एक नागरिक होने के नाते वह देश में मौजूदा हालात को लेकर चिंतित हैं। फिल्म उद्योग के नामी कलाकारों की चुप्पी को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता सैफ अली खान ने कहा कि एक नागरिक होने के नाते वह देश में मौजूदा हालात को लेकर चिंतित हैं। 49 वर्षीय अभिनेता बॉलीवुड के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने नये कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के कारण फैली अशांति पर प्रतिक्रिया दी है। सैफ ने देश में राजनीतिक परिदृश्य पर कहा, ‘‘कई चीजें है जिससे हम चिंतित हैं, देखता हूं कि ये सब कहां जाकर खत्म होगा।’’

फरहान अख्तार, परिणति चोपड़ा, ऋचा चड्ढा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनुराग कश्यप, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, ऋतिक रोशन और स्वरा भास्कर जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर अपनी नाखुशी जाहिर की है। फिल्म उद्योग के नामी कलाकारों की चुप्पी को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं लेकिन ‘‘सेक्रेड गेम्स’’ के स्टार ने कहा कि हर किसी के पास अपने विचार अभिव्यक्त करने या न करने का अधिकार है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए गए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना हर किसी का अधिकार है और न करना भी हर व्यक्ति का अधिकार है।’’ सैफ ने कहा कि वह स्थिति को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश कर रहे हैं और अच्छी तरह से समझने के बाद ही अपनी राय बनाएंगे।

अभिनेता ने कहा, ‘‘प्रेस में काफी कुछ लिखा गया है, कई चीजें हैं जिसने हमें चिंता करने की वजह दी है।’’ उन्होंने कहा कि कई मायनों में भारत को खुद को परिभाषित करना होगा। 

टॅग्स :सैफ अली खाननागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई कोर्टः प्रवासी भारतीय व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा को सैफ अली खान धमकाया और मुक्का मारकर नाक की हड्डी तोड़ी?, मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी

भारतSaif Ali Khan Attack Case: ‘वास्तव में हमला हुआ था या नाटक कर रहे थे’?, सैफ अली खान पर हमला को लेकर मंत्री नितेश राणे ने उठाए सवाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?