लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: राहुल गांधी पर अनुराग कश्यप ने साधा निशाना, कहा-इनसे न हो पाएगा...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 24, 2019 08:27 IST

बीते दिनों अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स कम होने की शिकायत की थी। अनुराग के ट्विटर पर करीब 5 लाख फॉलोअर्स थे जो अब महज 76 हजार बचे हैं।

Open in App

बॉलीवुड फिल्म मेकर अनुराग कश्यप अपनी शानदार फिल्मों के कारण फैंस के बीच जाने जाते हैं। अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं। हाल ही में अनुराग कश्यप देश के हालातों को देखते हुए एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आए हैं। इस साल अगस्त महीने अनुराग ने ट्विटर को अलविदा कहा था। अनुराग को ट्विटर पर लगातार ट्रोल किया जा रहा था और उनके परिवार के सदस्यों को धमकी दी जा रही थी। ऐसे में अनुराग ने ट्विटर को छोड़ दिया था।

अब सीएए और एनआरसी पर हो रहे बवाल के बीच उन्होंने एक बार फिर से ट्विटर पर वापसी की है। अनुराग एक बार फिर से अपने ट्वीट के कारण चर्चा का विषय बने हैं।

दरअसल हाल ही में एक शिवम विज नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा था कि दिल्ली पुलिस का अनुमति से इनकार सिर्फ एक बहाना हो सकता है। बहुत से लोग धारा 144 की अवहेलना का विरोध कर रहे हैं। लेकिन कल रविवार है तुम देखो। आप रविवार को राहुल गांधी से काम करने की उम्मीद कैसे करते हैं?'

इस ट्वीट का जवाब अनुराग कश्यप ने दिया और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अनुराग ने लिखा, 'भाई राहुल गांधी से ना हो पाएगा? उनको बोलो वो सियोल में ही रहें, हो सके तो टोक्यो जाएं, यहां उनकी जरुरत नहीं है।'

हाल ही में अनुराग ने ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स कम होने की शिकायत की थी। अनुराग ने कहा था कि उनके ट्विटर पर 5 लाख फॉलोअर्स थे जब अब महज 76 हजार बचे हैं। अनुराग ने भी ट्विटर अकाउंट से एक स्क्रीनशॉट साझा कर लिखा, 'और ट्विटर ने मेरे फॉलोअर्स को काफी कम कर दिया है।

टॅग्स :अनुराग कश्यपनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'बॉलीवुड में फिल्मों का प्रमोशन पैसे की बर्बादी है': हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से क्यों निराश हैं अनुराग कश्यप

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' में विनीत कुमार सिंह का 'जबरदस्त' जलवा, किया कमाल

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' 'गैंग ऑफ वासेपुर' से पूरी तरह से अलग, अनुराग कश्यप...

बॉलीवुड चुस्की'औकात में रहो': मनोज मुंतशिर ने ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए अनुराग कश्यप को दी खुली चेतावनी | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीAnurag Kashya: ब्राह्मण समुदाय पर विवादित बयान, ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट लिख अनुराग कश्यप ने मांगी माफी, आप मुझे जितना गाली देना चाहें दे, मेरे परिवार ने कुछ नहीं कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया