लाइव न्यूज़ :

CAA: आयुष्मान खुराना ने जामिया हिंसा पर जताया दुख, कहा- जिन हालातों से छात्र गुजरे हैं मुझे उस पर गहरा दुख है

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 17, 2019 02:57 IST

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद जामिया में रविवार को युद्ध मैदान में तब्दील हो गया था क्योंकि पुलिस ने परिसर में प्रवेश कर बल प्रयोग किया था।

Open in App

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। इसके बुरे असर को देखते हुए सोमवार को बॉलीवुड की कई हस्तियों ने निंदा की और सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि यह छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास है।

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद जामिया में रविवार को युद्ध मैदान में तब्दील हो गया था क्योंकि पुलिस ने परिसर में प्रवेश कर बल प्रयोग किया था। सोशल मीडिया पर जहां इस मामले में बॉलीवुड के शीर्ष कलाकार, निर्देशक और निर्माता चुप रहे वहीं कई ऐसे भी कलाकार एवं फिल्म जगत से जुड़े लोग थे जिन्होंने विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया ।

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने भी जामिया के छात्रों का समर्थन करते हुए अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक ट्वीट लिखा। उन्होंने इस ट्वीट में लिखा, "जिन हालातों से छात्र गुजरे हैं मुझे उस पर गहरा दुख है। मैं इस बात की कड़ी निंदा करता हूं। हम सभी को अपनी अभिव्यक्ति की मौलिक स्वतंत्रता का विरोध और प्रदर्शन करने का अधिकार है। हालांकि प्रदर्शन को उग्र नहीं होना चाहिए था, ना ही सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाना चाहिए था। यह प्रतिकूल है। प्रिय देशवासियों यह गांधी जी की धरती है। अभिव्यक्ति का रास्ता अहिंसा ही होना चाहिए। लोकतंत्र में विश्वास रखें।"

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019आयुष्मान खुराना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीTahira Kashyap: सात साल बाद फिर से..., आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर से स्तन कैंसर, इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा

क्रिकेटT20 World Cup 2024 के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, खुशी से झूमे बॉलीवुड सेलेब्स, दी बधाई

बॉलीवुड चुस्की"यहां से शुरुआत हुई, सपने देखने का..", आयुष्मान खुराना ने वायरल वीडियो पर दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?