लाइव न्यूज़ :

'कलंक' को लेकर व्यावसायिक दबाव है: वरुण धवन

By भाषा | Updated: April 18, 2019 06:10 IST

अभिनेता वरुण धवन अपनी कम और अधिक बजट की फिल्मों के बीच संतुलन बरकरार रखने के लिये जाने जाते हैं लेकिन उनका कहना है 'कलंक' जैसी सितारों से सजी फिल्म को लेकर व्यावसायिक दबाव

Open in App

 अभिनेता वरुण धवन अपनी कम और अधिक बजट की फिल्मों के बीच संतुलन बरकरार रखने के लिये जाने जाते हैं लेकिन उनका कहना है 'कलंक' जैसी सितारों से सजी फिल्म को लेकर व्यावसायिक दबाव है। वरुण की पिछली दो फिल्में 'अक्टूबर' और 'सुई धागा' कम बजट की थीं।

लेकिन 'कलंक' को लेकर बहुत कुछ दांव पर लगा है, जिसे उन्होंने अब तक की अपनी सबसे महंगी फिल्म बताया है। वरुण ने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में कहा, "मेरी पिछली दो फिल्में काफी कम बजट की थीं, उनकी पहुंच बहुत अधिक थी। वित्तीय आधार पर उन फिल्मों को लेकर बहुत अधिक दबाव नहीं था। लेकिन इस फिल्म को लेकर व्यावसायिक दबाव है। इसे लेकर मैंने बहुत तैयारी की है और मैं दबाव में हूं।"

उन्होंने कहा, "इस फिल्म पर बहुत सी निगाहें टिकी हैं क्योंकि यह बड़े कलाकारों से सजी फिल्म है। यह सभी पहलू मुझे चिंतित कर रहे हैं। हर कोई इसे देखने जा रहा है और मैं इसमें और अच्छा करना चाहता था। असफलता का डर मुझे चिंतित करता है।"

निर्देशक अभिषेक वर्मन की इस फिल्म में वरुण के अलावा आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित नेने और कुणाल खेमू अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी

टॅग्स :वरुण धवनकलंक
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया