लाइव न्यूज़ :

गदर 2 की बंपर कमाई पर करण जौहर ने कह दी ऐसी बात, कहा- सनी देओल का फोन हाथ लगे तो मैं...

By अनिल शर्मा | Updated: August 22, 2023 10:36 IST

इस कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी करण जौहर से कुछ ऐसे सवाल पूछे जिसने खुद करण को सोच में डाल दिया। अनन्या के सवालों पर कई बार करण हैरान हुए। अनन्या ने पूछा कि अगर उनके पास बॉलीवुड के कुछ चर्चित एक्टर्स के मोबाइल फोन आ जाए तो वो सबसे पहले किसे और क्या मैसेज करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार 21 अगस्त को इंडियन एक्सप्रेस के पॉपुलर शो एक्सप्रेस अड्डा में शिरकत की।करण ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि बॉलीवुड जो कर रहा है उसमें कोई समस्या है।

मुंबीः करण जौहर अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। वहीं सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार पंकज त्रिपाठी की ओएमजी 2 की शानदार कमाई से भी करण जौहर काफी खुश हैं। उन्होंन इसको लेकर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया दी है।

सोमवार 21 अगस्त को इंडियन एक्सप्रेस के पॉपुलर शो एक्सप्रेस अड्डा में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को महान और बॉलीवुड को बदनाम करने वालों को आड़े हाथों लिया। करण जौहर ने कहा कि  “मैंने कभी नहीं सोचा था कि बॉलीवुड जो कर रहा है उसमें कोई समस्या है। हमने पहले भी कई बुरे साल गुजारे हैं, और अगले एक या दो साल और बुरे बीते। इसका मतलब यह नहीं है, ‘बॉलीवुड का बहिष्कार करें’, ‘वे मर चुके हैं’, ‘दक्षिण कब्जा कर रहा है’। दक्षिण महान है। वे जो कर रहे हैं वह अद्भुत है।” करण जौहर ने कहा कि मेरे मन में उनके (साउथ) लिए बहुत सम्मान है। लेकिन हमारे (हिंदी) सिनेमा में मौजूद कहानीकारों के लिए भी मेरे मन में बहुत सम्मान है।

इस कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी करण जौहर से कुछ ऐसे सवाल पूछे जिसने खुद करण को सोच में डाल दिया। अनन्या के सवालों पर कई बार करण हैरान हुए। अनन्या ने पूछा कि अगर उनके पास बॉलीवुड के कुछ चर्चित एक्टर्स के मोबाइल फोन आ जाए तो वो सबसे पहले किसे और क्या मैसेज करेंगे। करण जौहर ने कहा कि आलिया भट्ट का फोन हाथ लगने पर वह अनन्या पांडे को मैसेज करेंगे और पूछेंगे कि उनकी लव लाइफ कैसी चल रही है। सनी देओल का फोन हाथ लगे तो वो बॉलीवुड के हर एक्टर को मैसेज करेंगे और कहेंगे कि देखो किस तरह से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया जाता है।

टॅग्स :करण जौहरसनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?