लाइव न्यूज़ :

शहनाज गिल के पिता पर हुआ जानलेवा हमला, अमृतसर में चलाई गई गोली, बाल-बाल बचे

By अनिल शर्मा | Updated: December 28, 2021 09:16 IST

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संतोख सिंह के ड्राइवर ने टॉयलेट जाने के लिए गाड़ी रोकी थी जिसके बाद बाइकसवार दो अज्ञातलोगों ने गाड़ी का शीशा खटखटाया। जैसे ही संतोख सिंह ने शीशा नीचे किया उनपर बदमाशों ने बंदूक तान दी और गोली चला दी।

Open in App
ठळक मुद्देशहनाज के पिता संतोख सिंह ने पर ये हमला एक कार्यक्रम से लौटते वक्त हुआ थाड्राइवर ने रास्ते में एक जगह टायलेट के लिए गाड़ी रोकी, उसी दौरान दो बदमाशों ने उनपर गोलियां चला दींमहले में शहनाज के पिता बाल-बाल बच गए हैं

अमृतसरः बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख पर शनिवार को अमृतसर (पंजाब) में कथित तौर पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। संतोख सिंह पर ये हमला तब हुआ जब वह एक कार्यक्रम से घर वापस लौट रहे थे। गौरतलब है कि हाल ही में शहनाज के पिता संतोष बीजेपी में शामिल हुए हैं। इसके बाद ही उनपर इस तरह से जानलेवा हमला हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संतोख सिंह के ड्राइवर ने टॉयलेट जाने के लिए गाड़ी रोकी थी जिसके बाद बाइकसवार दो अज्ञातलोगों ने गाड़ी का शीशा खटखटाया। जैसे ही संतोख सिंह ने शीशा नीचे किया उनपर बदमाशों ने बंदूक तान दी और गोली चला दी। इस दौरान संतोष सिंह का सुरक्षाकर्मी बचाव में ईंटें चलाने लगा। बदमाश वहां से फरार हो गए। 

पुलिस ने इस घटना में अपनी जांच शुरू कर दी है। हमले में संतोख सिंह बाल बाल बच गए। लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया है कि आखिर उनपर गोली किसने चलाई। उधर, संतोख सिंह ने पुलिस पर मामला देर से दर्ज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस को समय पर जानकारी देने के बावजूद मामला दर्ज नहीं किया गया। जन्दिअला गुरु पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर हरप्रीत सिंह ने मौका-ए-वारदात से गोलियों के 4 खोखे बरामद किए हैं।

टॅग्स :शहनाज गिलहिन्दी सिनेमा समाचारअमृतसरपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल