लाइव न्यूज़ :

Man vs Wild: सोशल मीडिया में वायरल हुईं रजनीकांत की तस्वीर, बेयर ग्रिल्स के साथ शूटिंग में टखना मुड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2020 12:04 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद रजनीकांत ऐसी दूसरी महत्वपूर्ण भारतीय शख्सियत हैं जो ‘मैन वर्सेज़’ वाइल्ड’ में नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे पीएम मोदी पिछले साल अगस्त में इस कार्यक्रम में आये थे जिसकी शूटिंग जिम कार्बेट में हुई थी। शूटिंग के दौरान अभिनेता रजनीकांत का टखना मुड़ गया।

बेयर ग्रिल्स के शो ‘ मैन वर्सेज़’ वाइल्ड’ में जल्द ही सुपरस्टार रजनीकांत नजर आएंगे। मंगलवार को रजनीकांत ने कर्नाटक के बांदीपुर जंगल में शूटिंग पूरी की। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर बेयर ग्रिल्स के साथ वायरल हो गई है।  शूटिंग के दौरान अभिनेता रजनीकांत का टखना मुड़ गया। वह बांदीपुर बाघ अभयारण्य में शूटिंग कर रहे थे। एक वन अधिकारी ने बताया, “ रजनीकांत अपना संतुलन खो बैठे और उनका टखना मुड़ गया और हाथ पर कोहनी के नीचे मामूली खरोंचें आई हैं। ” 

इस बीच अभिनेता मैसूर से रवाना हो गए और मंगलवार देर शाम चेन्नई पहुंच गए। चेन्नई में पत्रकारों से अभिनेता ने कहा कि उन्हें बांदीपुर में शूटिंग के दौरान कांटों की वजह से खरोंचे आई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद वह ऐसी दूसरी महत्वपूर्ण भारतीय शख्सियत हैं जो ‘मैन वर्सेज़’ वाइल्ड’ में नजर आएंगे। दुनिया के सबसे जोखिम भरे इलाकों में अद्भुत साहस का परिचय देते हुए जीवित रहने वाले टीवी प्रस्तोता ग्रिल्स ने रजनीकांत के साथ शूटिंग शुरू कर दी। इस बीच ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने कहा है कि कर्नाटक के वन्यजीव कार्यकर्ताओं ने बांदीपुर रिजर्व के भीतर इसकी शूटिंग का विरोध किया है। पीएम मोदी पिछले साल अगस्त में इस कार्यक्रम में आये थे जिसकी शूटिंग जिम कार्बेट में हुई थी। 

टॅग्स :रजनीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

बॉलीवुड चुस्कीरजनीकांत की फिल्म कुली रिलीज, फैंस ने थिएटर के बाहर नाचकर जश्न मनाया, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीKP Chowdary Death: रजनीकांत की फिल्म के निर्माता केपी चौधरी ने की खुदखुशी, गोवा में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Rajinikanth: रजनीकांत को 74वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, अभिनेता कमल हासन और विजय ने दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया