लाइव न्यूज़ :

अभिषेक बच्चन के कोरोना होने की खबर के बाद बंद करना पड़ा 'ब्रीद' का डबिंग स्टूडियो, जानें पूरा मामला

By अमित कुमार | Updated: July 12, 2020 11:03 IST

अभिषेक बच्चन की पहली वेब सीरीज 'ब्रीद: इनटू द शैडो' की जमकर तारीफ हो रही हैं। फैंस की दमदार अभिनय को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार रात को मुंबई के नानावटी अस्पताल में अमिताभ बच्चन और अभिषेक को भर्ती कराया गया। साउंड और विजन डबिंग स्टूडियो को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। अभिषेक ने कहा कि उनमें और उनके पिता में संक्रमण के मामूली लक्षण थे।

इस शुक्रवार 10 जुलाई को अभिषेक बच्चन की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज को रिलीज किया गया। 'ब्रीद: इनटू द शैडो' से अभिषेक बच्चन ने ऑललाइन प्लैटफॉर्म पर डेब्यू किया। इस बीच शनिवार को एक ऐसी खबर आई जिसने अभिषक बच्चन और उनके पिता अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों को बड़ा झटका दिया। दरअसल, ये दोनों ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

शनिवार रात को मुंबई के नानावटी अस्पताल में अमिताभ बच्चन और अभिषेक को भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद फिलहाल साउंड और विजन डबिंग स्टूडियो को बंद कर दिया गया है। फिल्म क्रिटिक और जानकार कोमल नाहटा ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। 

कोमल नाहटा ने किया ट्वीट

कोमल नाहटा ने अपने ट्वीट में लिखा- साउंड और विजन डबिंग स्टूडियो को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है क्योंकि अभिषेक बच्चन ने वहां वेब सीरीज ब्रीद के लिए डबिंग की थी। अभी इस समय हर उस इंसान को ट्रेस किया जा रहा है जिनके करीब या कॉन्टैक्ट में अभिषेक आए हैं। अभिषेक ने कहा कि उनमें और उनके पिता में संक्रमण के मामूली लक्षण थे। उन्होंने कहा कि घबराने की बात नहीं है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कही यह बात

कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस बारे में और जानकारी देते हुए कहा कि दोनों में बीमारी के हल्के लक्षण थे और उन्होंने संक्रमण का पता लगाने के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया था। उन्होंने कहा, ‘‘अमिताभ बच्चन जी और अभिषेक को हल्के लक्षण थे। उन्हें खांसी और बुखार था। उन्होंने रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया, जिसमें दोनों में संक्रमण की पुष्टि हुई। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसअभिषेक बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!