लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण के विरोध में ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #boycottchhapaak, तेजाब हमला करने वाले आरोपियों के नाम पर भी हो रही है चर्चा

By भाषा | Updated: January 8, 2020 19:36 IST

छात्रों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए मंगलवार को जेएनयू जाने के कारण दीपिका सोशल मीडिया और इससे इतर कई बहसों के केंद्र में रहीं, हालांकि फिल्म अभी किसी और कारण से सुर्खियों में है।

Open in App

जेएनयू परिसर में हमले का शिकार हुए छात्रों के प्रति एकजुटता दिखाने के कारण चर्चा के केंद्र में रहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘‘छपाक’’ अपने खलनायक के नाम को लेकर बुधवार को भी चर्चा में छाई रही।

छात्रों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए मंगलवार को जेएनयू जाने के कारण दीपिका सोशल मीडिया और इससे इतर कई बहसों के केंद्र में रहीं, हालांकि फिल्म अभी किसी और कारण से सुर्खियों में है। दीपिका की यह फिल्म तेजाब हमले की पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित है।

एक पत्रिका के लेख में लक्ष्मी पर तेजाब हमला करने के आरोपी का नाम बदले जाने के दावे के बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ‘‘नदीम खान’’ और ‘‘राजेश’’ ट्रेंड करने लगे। शाम चार बजे तक ‘नदीम खान’ के लिए 60,000 ट्वीट पड़े जबकि ‘राजेश’ पर 50,000 ट्विट पड़े।

2005 में दिल्ली के खान मार्केट में लक्ष्मी पर नदीम खान और तीन अन्य ने कथित रूप से तेजाब फेंक दिया था। उनके जीवन पर आधारित फिल्म की कहानी वही है लेकिन किरदारों के नाम बदल दिए गए हैं। जैसे लक्ष्मी का नाम बदलकर ‘मालती’ अग्रवाल और नदीम का नाम ‘बब्बू’ उर्फ ‘बशीर खान’ कर दिया गया है।

बुधवार को स्वराज्य पत्रिका ने अपने लेख का शीर्षक दिया, ‘‘बॉलीवुड के तरीके : दीपिका पादुकोण अभिनीत छपाक में तेजाब हमलावर नईम खान बना ‘राजेश’’। लेख में आरोप लगाया गया कि पादुकोण के जेएनयू जाकर मिलने के विरोध में सोशल मीडिया यूजर ने जब फिल्म ‘छपाक’ में किरदारों के नाम खंगाले तो विवादास्पद ढंग से मुख्य आरोपी नईम खान का नाम उन्हें नदारद दिखा।

मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म में न तो नदीम और न ही नईम खान के नाम का जिक्र है जबकि ‘राजेश’ फिल्म में मालती के प्रेमी का नाम है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने इस विवाद में कूदते हुए कहा ‘‘पाखंड’’ का यह एक और उदाहरण है।

विवाद के बारे में पूछे जाने पर सुप्रियो ने एक टीवी चैनल से कहा, ‘‘...जब आप कहते हैं कि सभी किरदार काल्पनिक हैं और इनकी किसी जीवित व्यक्ति से कोई समानता नहीं है, यह पूरी तरह से पाखंड है। जब आपने नाम बदल दिया और धर्म भी बदल दिया, तो इसे जानबूझकर ही किया गया है।’’

दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने फिल्म के बहिष्कार का आह्वान किया है। जेएनयू में जाने के कारण दीपिका ने लोगों का ध्यान खींचा। कई लोग ‘शांतिपूर्ण तरीके से एकजुटता दिखाने’ के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कई अन्य ‘‘वामपंथियों का समर्थन करने के लिए’’ उनकी आलोचना कर रहे हैं और इसे फिल्म रिलीज से पहले प्रचार का हथकंडा बता रहे हैं। ट्विटर पर ‘‘बायकॉट छपाक’’ के साथ ‘‘आई सपोर्ट दीपिका’’ भी ट्रेंड कर रहा है।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणछपाक मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में हुई शामिल; ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?