लाइव न्यूज़ :

Box Office Collection: हिट की लिस्ट में शामिल हुई 'राजी', हफ्ते भर के अंदर पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 17, 2018 13:55 IST

आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म राजी लगातार बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है और फिल्म रिलीज होने के हफ्ते भर के अंदर ही ये 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

Open in App

मुंबई, 17 मई: आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म राजी लगातार बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है और फिल्म रिलीज होने के हफ्ते भर के अंदर ही ये 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म को दर्शकों से जमकर प्यार मिल रहा है।

राज़ी 11 मई को रिलीज हुई थी। ऐसे में फिल्म को रिलीज हुए 1 हफ्ता हो चुकाअगर बीते एक हफ्ते की कमाई पर नजर डालें तो ये फिल्म शुक्रवार को रिलीज वाले दिन ही साढ़े सात करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी थी। इसके बाद शनिवार को साढ़े ग्यारह तो रविवार को 14 करोड़ रुपये से ऊपर कमा लिए थे।

Box Office Collection: फैंस पर चला आलिया का जादू, 3 दिन में 'राजी' ने की सुपरहिट कमाई

 इसके बाद हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी फिल्म ने अच्छी ही कमाई की और सोमवार को ‘राजी’ ने साढ़े छह करोड़ रुपये कमाए जबकि मंगलवार को 6 करोड़ तो बुधवार को भी इतनी ही कमाई की। बुधवार तक के आकंड़ों को मिला कर फिल्म ‘राजी’ भारतीय बाजार में अब तक 51.24 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

वहीं, कयास था  कि इस हफ्ते यह फिल्म 50 करोड़ का आकड़ा पार कर सकती है।कई फिल्म समीक्षकों ने राज़ी फिल्म को आलिया भट्ट की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना है। उनके किरदार के कई शेड हैं। 

मासूमियत और शातिराना किरदार निभाते हुए उनके चेहरे के भाव तेजी बदलते हैं।  फिल्म में विक्की कौशल, रजित कपूर, शिशिर शर्मा, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राज़दान सभी ने दर्शकों को बांधे रखा है

Raazi Movie Review: वतन से बढ़कर कुछ नहीं, खुद भी नहीं!

इनका खर्चा करीब 1 से 2 करोड़ तक का होता है। इतना ही नहीं इस अजीब सी आदतों रखने वाली महिला को  पेरिस के मशहूर और सबसे बड़े होटल सूट इंपेरियल रिट्ज बहुत पसंद है जिसकी वजह से वह उस होटल में अक्सर जाकर रूकती है। आपको बता दें  इस होटल में एक रात रुकने का ही खर्च करीब 20 लाख रुपए तक है। 

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनराजीआलिया भट्टविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया