लाइव न्यूज़ :

Box Office Collection Day 7: 'टाइगर 3' 350 करोड़ रुपये के आंकड़ें को छुआ, विश्व भर में कर ही कमाल

By आकाश चौरसिया | Updated: November 19, 2023 17:39 IST

यश राज फिल्म के अनुसार, टाइगर 3 ने भारत में नेट बॉक्स ऑफिस 220 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। मनीश शर्मा निर्देशित फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 89 करोड़ रुपए की कुल कमाई की है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉक्स ऑफिस पर टाइगर 3 ने 350 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कीभारत और ऑस्ट्रेलिया के फाइनल मैच होने के बावजूद कर रही है बेहतर परफॉर्मइसके साथ ही सलमान ने कहा भारत विश्वकप जीतेगा

नई दिल्ली: सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत टाइगर 3 ने कुल 350 करोड़ रुपये के आंकड़ें को पार कर लिया है। यह पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई है। फिल्म 'टाइगर 3' दिवाली के खास मौके पर रिलीज हुई थी। इससके साथ ही फिल्म ने वैश्विक रूप से कुल 357 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। 

यश राज फिल्म के अनुसार, टाइगर 3 ने भारत में नेट बॉक्स ऑफिस 220 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। मनीश शर्मा निर्देशित फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 89 करोड़ रुपए की कुल कमाई की है। 'टाइगर 3' का रविवार का कलेक्शन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आईसीसी विश्व कप फाइनल से प्रभावित हो सकता है। सलमान खान ने हाल ही में क्रिकेट विश्व कप के दौरान फिल्म रिलीज होने और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने की बात कही थी।

टाइगर 3 यशराज फिल्म्स के विस्तारित जासूसी ब्रह्मांड का हिस्सा है। इसमें इमरान हाशमी मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में हैं और कलाकारों में रेवती, रिद्धि डोगरा, विशाल जेठवा, कुमुद मिश्रा और रणवीर शौरी भी हैं। कर्नल लूथरा के रूप में आशुतोष राणा और पठान के मुख्य किरदार के रूप में शाहरुख खान ने फिल्म में कैमियो किया है। 

एएनआई के अनुसार एक फैन इवेंट में सलमान खान ने कहा, "हर गेम इंडिया जीती है और इस दौरान हम आए तो, जो हमारा कलेक्शन रहा वो बहुत ही अच्छा है। इंडिया अब (वर्ल्ड कप) जीत जाएगी और उसके बाद आप सब वापस थिएटर्स में।" 

टॅग्स :सलमान खानकैटरीना कैफटाइगर जिंदा हैभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?