लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: सचिन तेंदुलकर पर बनी फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज और पूर्व मिस वर्ल्ड ने कहा-राशन के साथ दें फ्री सैनिटरी पैड, पढ़ें बॉलीवुड की 5 खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 25, 2020 09:54 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देसचिन तेंदुलकर पर फिल्म बनने जा रही है, इसका मोशन पोस्टर हाल ही में रिलीज हो गया हैप्रभास की शादी की खबर अब एक नए चेहरे के साथ इन दिनों होने की बातें की जा रही हैं

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं।

योगी आदित्यनाथ के फैसले पर अनुराग कश्यप ने किया रिएक्ट, Tweet कर बोले- अच्छा कदम...

देश में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 23 हजार के पार पहुंच चुकी है। ऐसे में लॉकडाउन (Lockdown) में  मजदूरों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे अपने श्रमिकों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की पहल को लेकर डायरेक्टर अनुराग कश्यप का ट्वीट खूब सुर्खियों में है।

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की सरकार से अपील, कहा- राशन के साथ दें फ्री सैनिटरी पैड

लॉकडाउन की वजह से गरीबों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का हल करने में जहां एक ओर सरकार लगी है, वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी तरफ से कोश‍िश कर रहे हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी गरीबों की मदद को सामने आईं हैं। उन्होंने राज्य की सरकारों से गरीबों को फ्री सैनिटरी पैड देने की अपील की है।

सचिन तेंदुलकर पर बनी फिल्म 'गॉड ऑफ क्रिकेट' का मोशन पोस्टर आया सामने

महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के जीवन से प्रेरित फिल्म 'गॉड ऑफ क्रिकेट' अगले साल 24 अप्रैल 2021 को उनके 48वें जन्मदिन पर रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स ने मोशन पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा की है। 

 कौन हैं निहारिका कोनिडेला जिनके साथ बाहुबली प्रभास की शादी की उठी चर्चा?

बाहुबली और बाहुबली 2 जैसी ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍मों से लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचने पाले एक्‍टर प्रभास की शादी की चर्चा आए दिन उठती रहती है। निहारिका कोनिडेला नाम की लड़की के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है। मीडिया में भी उनकी और न‍िहारिका की शादी की खबरें छा गईं।

उत्तराखंड में फंसे मनोज बाजपेयी और दीपक डोबरियाल की कोरोना स्क्रीनिंग, जांच के लिए पहुंची डॉक्टर्स की टीम

मनोज बाजपेयी और दीपक डोबरियाल की कोरोना स्क्रीनिंगआप तो जानते ही हैं कि दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी अपने परिवार के साथ उत्तराखंड में फंसे हुए हैं. उनके अलावा दीपक डोबरियाल भी वहीं हैं. दोनों नैनीताल में हैं.अब तो 3 मई तक उनका घर लौटना भी मुमकिन नहीं है. दोनों अभिनेता ठीक भी हैं, लेकिन स्थानीय स्वास्थ विभाग की टीम ने हाल में उनकी कोरोना वायरस स्क्रीनिंग की.

 

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपअनुराग कश्यपमानुषि छिल्लरप्रभास
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!