Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं
आलिया भट्ट की मां ने लॉकडाउन के लिए सरकार पर उठाए सवाल, फिर बाद में की तारीफ
सोनी राजदान लॉकडाउन के फैसले को गलत बताते हुए ट्वीट किया, 'आप इतनी बड़ी आबादी को बिना किसी ठोस योजना के लोकडॉउन के तहत बंद नहीं कर सकते। जो कमा नहीं सकते, जो खा नहीं सकते, उनके बारे में सोचना जरूरी है, उनके लिए योजना बनाना जरूरी है। लेकिन हैं कहा ऐसी कोई योजना?'
T-Series का ऑफिस हुआ सील, बिल्डिंग में रहने वाला केयरटेकर निकला कोरोना पॉजिटिव
दरअसल टी-सीरीज के मुंबई कार्यालय को बीएमसी के सील कर दिया है। टाइम्स की खबर के अनुसार इसकी देखभाल करने वाले कर्मचारियों में से एक सदस्य को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इसी के बाद अंधेरी स्थित प्रोड्यूसर भूषण कुमार की कंपनी का ऑफिस सील कर दिया गया।
Poonam Pandey Arrest: पूनम पांडे मुंबई में हुईं गिरफ्तार, जानिए क्या है कारण?
फैंस के दिलों पर राज करने वाली पूनम पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी का कारण बेहद की चौंकाने वाला है।कॉन्ट्रोवर्शियल मॉडल पूनम को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वजह से मुंबई में गिरफ्तार किया गया है। खबर के अनुसार पूनम पांडे रविवार शाम लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करती पाई गईं थीं।
मनमोहन सिंह हुए अस्पताल में भर्ती तो बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर ने मांगी सलामती की दुआ, लिखा-आप थोड़े शब्दों में इतिहास को याद....
विशाल ने ट्वीट करके अपनी बात रखी है। विशाल मे लिखा है कि जल्दी से ठीक हो जाओ, डॉ। मनमोहन सिंह जी। आप थोड़े शब्दों में इतिहास को याद करने के बारे में सही थे।आपके उत्तराधिकारियों ने भारत को आर्थिक रूप से बर्बाद कर दिया है और एक बार के महान राष्ट्र का सामाजिक स्तर बना दिया है।हमें आपकी समझदारी और करुणा पहले से कहीं ज्यादा चाहिए, इसलिए कृपया अच्छी तरह से रहें।
रजनीकांत ने तमिलनाडु में शराब की दुकानें खोले जाने पर सरकार को दी चेतावनी, कहा-उन्हें सत्ता वापसी का सपना....
रजनीकांत ने एक ट्वीट में कहा कि अगर ऐसी परिस्थितियों में शराब की दुकानें खुलती हैं, तो उन्हें सत्ता वापसी का सपना भूल जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वे अपने खजाने को भरने के लिए दूसरे अच्छे तरीके खोजें। उन्होंने लिखा, 'कृपया कोष भरने के बेहतर रास्तें ढूंढें।'