लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: जगदीप के निधन से दुखी हुए सेलेब्स, पूजा भट्ट को कंगना का करारा जवाब-पढ़ें बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 9, 2020 09:56 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर जगदीप के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई हैनीतू सिंह ने अपने जन्मदिन की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

नीतू सिंह ने परिवार के साथ इस अंदाज में मनाया जन्मदिन, बेटे रणबीर के गले लगी आईं नजर

नीतू के जन्मदिन पर बेटे रणबीर कपूर, रिद्धिमा, फिल्म निर्माता करण जौहर और अन्य करीबी लोग मौजूद थे। एक फोटो में, रणबीर को जश्न के बीच अपनी मां के साथ गर्मजोशी से गले मिलते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर नीतू ने काले रंग की ड्रेस पहनी थी, जबकि रिद्धिमा को एक सफेद ड्रेस पहनी है। जबकि रणबीर हरे रंग की शर्ट में नजर आ रहे हैं।

मशहूर अभिनेता जगदीप के निधन से दुखी हुए बॉलीवुड सेलेब्स, सोशल मीडिया पर अजय देवगन से लेकर आयुष्मान खुराना सहित इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

जगदीप का असली नाम सैय्यद इश्तियाक अहमद जाफरी था। अपने किरदार से लोगों को प्रभावित करने वाले जगदीप को लोग उनके रियल नाम से नहीं बल्कि रील नाम से ही जानते थे। उनके परिवार में बेटे जावेद जाफरी और नावेद जाफरी हैं। ऐसे में एक्टर के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Birthday Special: सलमान खान संग होने वाली थी संगीता बिजलानी की शादी, छप गए थे कार्ड, लेकिन...

एक समय ऐसा भी था जब सुपरस्टार सलमान खान और संगीता बिजलानी की लव अफेयर की खबरों ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद ये दोनों 27 मई 1994 को शादी के बंधन में बंधने वाले थे। लेकिन तभी संगीता को सलमान खान और अभिनेत्री सोमी अली के बीच अफेयर की खबरें मिली और उन्होंने इस शादी से इंकार कर दिया। 

कंगना रनौत ने पूजा भट्ट को दिया करारा जवाब, कहा- मुझे पागल कहकर...

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस शुरू हो गई है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम लोग तक इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।अब बॉलीवुड के कई दिग्गज एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी ने पूजा भट्ट और कंगना रनौत ने भी एक दूसरे पर छींटाकसी करना शुरू कर दिया है।

जगदीप निधन: जगदीप की एक्टिंग से बेहद खुश हो गए थे पंडित जवाहर लाल नेहरू, दिया था ये खास तोहफा

ऐसे में जगदीप ने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक बीआर चोपड़ा की 1951 की फिल्म 'अफसाना' में एक बाल कलाकार के रूप में की थी। अब दिल्ली दूर नहीं, 'मुन्ना', 'आर पार', 'दो बीगा जमीन' ।साल 1957 में रिलीज हुई फिल्म हम पंछी एक डाल के को बहुत पसंद किया गया था और उनके काम की बहुत तारीफ हुई थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग से भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू इतने खुश हुए थे कि उनके लि‍ए अपना पर्सनल स्‍टाफ न‍ियुक्‍त कर द‍िया था। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपकंगना रनौतपूजा भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!