लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन में बच्चों संग क्वालिटी टाइम बिता रहे ये बॉलीवुड सेलेब्स, जानिए कौन क्या करता है?

By भाषा | Updated: April 10, 2020 20:09 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को रोकने के लिए जहां एक ओर लॉकडाउन क के कारण कई काम ठप पड़ गए हैं तो वहीं अब फ़िल्मी सितारे भी कोई काम नहीं होने की वजह से घर पर अभिभावक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और अपने बच्चों को पूरा समय दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनेहा धूपिया ने बताया कि लॉकडाउन में वे उस दिनचर्या को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं जैसा बेटी का स्कूल खुलने पर होता।सनी लियोनी लॉकडाउन के दौरान अपने तीन बच्चों - बेटी निशा और दो बेटे नोह एवं अशर- को घर में ही पढ़ाने में अपना पूरा ध्यान लगा रही है।

मुंबई:कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से फिल्म जगत में भी काम बंद हो गया है ऐसे में बॉलीवुड के सितारे घर में अभिभावक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और अपने बच्चों को पूरा समय दे रहे हैं, कोई बच्चों को पढ़ा रहा है तो कोई उनके साथ दोस्त की तरह बर्ताव करते हुए अन्य गतिविधियों में मशगूल है। अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके अभिनेता पति अंगद बेदी की डेढ़ साल की बेटी मेहर है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में वे उस दिनचर्या को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं जैसा बेटी का स्कूल खुलने पर होता।

धूपिया ने बताया, 'मैं अपनी बेटी के साथ समय बिता रही हूं। उसे पढ़ा रही हूं। उसके पाठ्यक्रम को बनाए रखने का प्रयास कर रही हूं। मैं स्कूल की तरह ही उसे सबकुछ सिखाने की कोशिश कर रही हूं जैसे अंक और वर्ण आदि।' अंगद ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से उन्हें पत्नी और बेटी के साथ समय बिताने को मिल रहा है अन्यथा वे अकसर काम की वजह से अलग रहते हैं। 

उन्होंने कहा, 'इस बात से खुश हूं कि हम एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं। छोटी सी बच्ची को अपने आगे बढ़ता देखकर खुशी हो रही है। मैं उससे 21 दिनों तक दूर था जब उसकी मां 'रोडीज' की वजह से बाहर थी। जब मैंने उसे छोड़ा था तब वह पैरों पर नहीं चलती थी। अब वह दोबारा आई जो निश्चित तौर पर कुछ इंच लंबी हुई है। यह दिल को छू लेने वाली बात है जो मैं देख रहा हूं।' 

अभिनेत्री सनी लियोनी लॉकडाउन के दौरान अपने तीन बच्चों - बेटी निशा और दो बेटे नोह एवं अशर- को घर में ही पढ़ाने में अपना पूरा ध्यान लगा रही है। लियोनी ने बताया कि यह मुश्किल काम नहीं है। उन्होंने कहा, 'यह प्रक्रिया है जो कुछ घंटों में पूरी हो जाती है और यह गतिविधि पर निर्भर करती है। इससे निशा को एक आधार मिलता है और वह पढ़ पाती है और चीजों को समझती है जो समान्यत: वह स्कूल में करती।' पति डेनियल के साथ लियोनी ने कहा कि वह मानती है कि अभासी पढ़ाई से बच्चे जमीन पर जाकर पढ़ाई करने से वंचित हो रहे हैं लेकिन इस तरह के संकट में वे सबकुछ कर रहे हैं जिससे बच्चे सहज हो। 

उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर निशा दोस्तों, बाहर की गतिविधियों और शिक्षकों की कमी महसूस कर रही है लेकिन डेनियल और मैं सबसे बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। लड़के भी ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। वे दो हैं लेकिन शिक्षकों के साथ उनका संवाद होता है जिससे पढ़ाई में मदद मिलती है।' अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बेटे वियान के साथ बीत रहे पलों को इंस्टाग्राम के जरिये साझा कर रही हैं। दोनो साथ में व्यायाम करते, खाना बनाते और नये कौशल सीखते दिख रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिपनेहा धूपियासनी लियोनइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच