लाइव न्यूज़ :

नए साल पर दर्शक देखेंगे विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और हॉलीवुड स्टार सेंथिल राममूर्ति का रोमांटिक ड्रामा

By आजाद खान | Updated: December 17, 2021 15:26 IST

अप्लॉज एंटरटेनमेंट और इलिप्सिस एंटरटेनमेंट की अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडीड्रामा की शूटिंग हुई पूरी - विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और हॉलीवुड स्टार सेंथिल राममूर्ति होंगे लीड।

Open in App
ठळक मुद्देनए साल पर मनोरंजन की दुनिया में कुछ नया और बेहतर होने की उम्मीद।यह फिल्म मॉडर्न रिलेशनशिप पर एक प्रगतिशील सोच को दर्शाती हुई आएगी।फिल्म की शानदार ड्रीम कास्ट का देखने को लिए लोगों का बेसब्री से इंतजार।

मनोरंजन: नए साल पर दर्शकों को उम्मीद है कि कुछ नया होगा। छोटा पर्दा हो या बड़ा पर्दा, कामेडी हो या एक्शन मुवी, पारीवारिक फिल्म हो या फिर गंभीर सिनेमा, कुछ न कुछ दर्शकों के लिए बेहतर ही आएगा। दो साल से कोविड ने लोगों का टेस्ट खराब कर रखा था। इससे भी लोगों को इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कुछ नया, कुछ बेहतर और और कुछ अच्छा की आस है। 

रोमांटिक ड्रामा फिल्म की अनाउंसमेंट हाल ही में हुई थी

अप्लॉज एंटरटेनमेंट और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट की हाल ही में अपनी अनटाइटल्ड रोमांटिक ड्रामा फिल्म की अनाउंसमेंट की थी, आप को बात दें की इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। विद्या बालन और प्रतीक गांधी स्टारर इस फ़िल्म की शूटिंग ऊटी की ठंडी वादियों में की गई है, जिसका समापन एक खूबसूरत फोटोग्राफी के साथ किया गया है। 

प्रोडक्शन के दौरान फ़िल्म की कास्ट ने खूब किए मजे

सूत्रों की माने तो इस फिल्म के पूरे प्रोडक्शन के दौरान फ़िल्म की कास्ट ने खूब मजे किए है। विद्या बालन और प्रतीक गांधी की फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खुशी में खींची गई इन तस्वीरों से उनके उत्साह का पता चलता है। इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति, जो इस शानदार चौकड़ी का हिस्सा हैं, उन्होंने पिछले ही महीने मुंबई में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की थी।

काफी समय से चर्चा में है फिल्म

एड जीनियस शीर्ष गुहा ठाकुरता द्वारा निर्देशित, यह फिल्म मॉडर्न रिलेशनशिप पर एक प्रगतिशील, अबाधित रूप से ले जाती है, इतना ही नहीं इस प्रोजेक्ट के साथ अप्लॉज बड़े पर्दे पर अपनी एंट्री को भी चिह्नित करती है। इलिप्सिस के साथ मिलकर बन रही यह फिल्म काफी समय से चर्चा में रही है। ऐसे में फिल्म की शानदार ड्रीम कास्ट का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारविद्या बालनप्रतीक गांधीइलियाना डि क्रूज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!