लाइव न्यूज़ :

साबित कर दें 'तेरी मिट्टी' किसी गाने की कॉपी है, मैं हमेशा के लिए लिखना छोड़ दूंगा, गीत चोरी के आरोपों पर बोले मनोज मुंतशिर

By अनिल शर्मा | Updated: September 23, 2021 14:26 IST

तेरी मिट्टी गाने की कॉपी के आरोपों को लेकर ईटाइम्स संग बातचीत में मनोज मुंतशिर ने कहा कि जो लोग ये आरोप लगा रहे हैं उन्हें पहले जांच लेना चाहिए कि वीडियो मेरी फिल्म केसरी के रिलीज के कई महीनों बाद अपलोड की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमनोज मुंतशिर ने कहा कि कोई साबित कर दे कि तेरी मिट्टी किसी भी गीत की नकल है, मैं लिखना छोड़ दूंगामुंतशिर ने कहा कि लोग मुझपर इस लिए हमला कर रहे हैं क्योंकि मैंने मुगलों को महिमामंडित डकैत बताया था

मुंबईः बॉलीवुड गीतकार मनोज मुंतशिर ने उन सभी आरोपों का खंडन किया है जिसमें फिल्म केसरी के उनके गाने- तेरी मिट्टी को पाकिस्तानी गीत की नकल बताया जा रहा था। हाल ही में सोशल मीडिया पर मनोज मुंतशिर पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाते हुए उनको ट्रोल किया गया था। उनपर एक कविता का हिंदी अनुवाद करके अपने नाम छपवाने सहित तेरी मिट्टी को एक पाकिस्तानी गीत की कॉपी का आरोप लगाया गया था। 

आरोपों को लेकर ईटाइम्स संग बातचीत में मनोज मुंतशिर ने कहा कि जो लोग ये आरोप लगा रहे हैं उन्हें पहले जांच लेना चाहिए कि वीडियो मेरी फिल्म केसरी के रिलीज के कई महीनों बाद अपलोड की गई है। उन्होंने आगे कहा, आपकी जानकारी के लिए बता दे जिस वीडियो में गाते हुए गायक को पाकिस्तानी बताया जा रहा है, वह पाकिस्तानी नहीं बल्कि हमारी अपनी भारतीय लोक गायिका गीता रबारी हैं। आप उन्हें कॉल करके भी देख सकते हैं।

मुंतशिर ने कहा कि वह रबारी को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं और वह हमेशा उनकी रचनाओं के प्रति सम्मान बनाए रखती हैं। उन्होंने कहा कि गीताजी ने हमेशा मेरे काम की सराहना की है और आप उनसे पूछ भी सकते हैं।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर मनोज मुंतशिर पर इसके अलावा कई गानों के चोरी का आरोप लगा है। इसके पीछे की वजह पर बात करते हुए मनोज मुंतशिर ने कहा,लोग मुझ पर हमला कर रहे हैं क्योंकि मैंने मुगलों पर जो वीडियो बनाया है, उसमें मैंने उनके खिलाफ कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया है, उन्हें महिमामंडित डकैतों के रूप में संदर्भित किया है। 

आरोप लगानेवालों पर निशाना साधते हुए मुंतशिर ने आगे कहा कि अगर मेरे YouTube वीडियो और सही इतिहास की रीटेलिंग किसी को परेशान करती है, तो मेरे साथ तर्क करने के लिए उनका स्वागत है। लेकिन उस गाने का अनादर न करें जो सशस्त्र बलों के लिए एक गान बन गया है। यह स्वीकार्य नहीं है। मुंतशिर ने कहा- अगर यह साबित हो जाता है कि तेरी मिट्टी किसी भी गीत की नकल है, तो मैं हमेशा के लिए लिखना छोड़ दूंगा।

टॅग्स :मनोज मुंतशिरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!