लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड गीतकार अनवर सागर का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई उनकी मौत

By भाषा | Updated: June 4, 2020 00:43 IST

Anwar Sagar passes away: गायक और इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी (आईपीआरएस) के बोर्ड के सदस्य सैयद अहमद ने कहा कि अनवर ''हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।''

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर गीतकार अनवर सागर का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। अनवर को अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ''खिलाड़ी'' के लोकप्रिय गीत ''वादा रहा सनम'' के लिये याद किया जाता है।

मुंबईः मशहूर गीतकार अनवर सागर का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। वह लगभग 70 वर्ष के थे। सूत्रों ने बताया कि बुधवार दोपहर कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनका निधन हो चुका था। अनवर को अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ''खिलाड़ी'' के लोकप्रिय गीत ''वादा रहा सनम'' के लिये याद किया जाता है।

गायक और इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी (आईपीआरएस) के बोर्ड के सदस्य सैयद अहमद ने कहा कि अनवर ''हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।'' अहमद ने कहा कि उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। अनवर ने 80 और 90 के दशक की कई फिल्मों के गीत लिखे, जिनमें डेविड धवन की ''याराना'', जैकी श्रॉफ की ''सपने साजन के'', ''खिलाड़ी'', ''मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी'', अजय देवगन की ''विजयपथ'' 

आपको बता दें, एक जून को मशहूर बॉलीवुड संगीतकार एवं गायक वाजिद खान का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह 42 वर्ष के थे। संगीतकार और उनके भाई साजिद की जोड़ी साजिद-वाजिद के नाम से बॉलीवुड में मशहूर हैं। दोनों ने ‘वान्टेड’, ‘दबंग’ और ‘एक था टाइगर’ जैसी सलमान खान की कई हिट फिल्मों में संगीत दिया है।

संगीतकार ने सलमान खान की 1998 में आई फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से अपने बॉलीवुड करियर का आगाज किया था। इसके बाद उन्होंने अभिनेता की ‘गर्व’, ‘तेरे नाम’, ‘तुमको ना भूल पाएंगे’, ‘पार्टनर’ और ‘दबंग’ आदि कई हिट फिल्मों में संगीत दिया। इसके अलावा उन्होंने कई हिट गानों जैसे ‘मेरा ही जलवा‘, ‘फेविकॉल से’, ‘चिंता ता चिता चिता’ का भी संगीत दिया।कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये जारी लॉकडाउन के दौरान सलमान द्वारा यूट्यूब पर रिलीज ‘प्यार करोना’ और ‘भाई-भाई’ गीत का संगीत भी इस मशहूर जोड़ी ने ही दिया था। इसके अलावा उन्होंने ‘सा रे गा मा पा’ में जज की भी भूमिका निभाई। आईपीएल4 के गीत ‘धूम धूम धूम धड़ाका’ का संगीत भी इस जोड़ी ने दिया था और इसे गाया वाजिद ने था। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!