लाइव न्यूज़ :

JNU में इंडिया माई वैलेंटाइन कार्यक्रम में पहुंची स्वरा भास्कर, कहा- विरोध नहीं, यह जश्न है

By भाषा | Updated: February 15, 2020 15:19 IST

‘‘इंडिया माई वैलेंटाइन’’ का आयोजन स्वरा, निर्माता अदिति आनंद, सामाजिक कार्यकर्ता फवाद अहमद और मिताली भसीन ने किया जिसकी शुरुआत 14 फरवरी को दिल्ली में हुई और समापन 16 फरवरी को मुंबई में होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री स्वरा भास्कर का कहना है कि बातचीत में सभी की समान भागीदारी हो और वह जन-जन तक पहुंचे, यही इस पहल का मकसद है।

‘‘इंडिया माई वैलेंटाइन’’ पहल के तहत देश में प्रेम और एकता का जश्न मनाने के लिए 30 से अधिक कलाकार एकसाथ आ रहे हैं। अभिनेत्री स्वरा भास्कर का कहना है कि बातचीत में सभी की समान भागीदारी हो और वह जन-जन तक पहुंचे, यही इस पहल का मकसद है। ‘‘इंडिया माई वैलेंटाइन’’ का आयोजन स्वरा, निर्माता अदिति आनंद, सामाजिक कार्यकर्ता फवाद अहमद और मिताली भसीन ने किया जिसकी शुरुआत 14 फरवरी को दिल्ली में हुई और समापन 16 फरवरी को मुंबई में होगा। 

‘पीटीआई’ के साथ साक्षात्कार में स्वरा ने कहा कि यह उन लोगों को शामिल करने का वक्त है जो ‘‘नफरत की विचारधारा’’ का समर्थन नहीं करते लेकिन आक्रामक प्रदर्शनों में भी शामिल नहीं होते। स्वरा ने कहा, ‘‘हर जगह बस अपनी ही बातें होती हैं, हर कोई उन्हीं से बात करता है जो पहले से ही सहमत हैं। लेकिन अब वक्त इन सबसे से बाहर निकलने का है। माहौल का ध्रुवीकरण हो गया है, ऐसे लोग हैं जो प्रदर्शन के लिए जा रहे हैं, वे पहले से ही वहां मौजूद हैं लेकिन ऐसे भी लोग हैं जो नफरत की विचारधारा का समर्थन नहीं करते लेकिन वे हार्डकोर आक्रामक राजनीति, प्रदर्शनों में भी रूचि नहीं रखते।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे लोगों तक भी हमलोगों को पहुंचना चाहिए। हमलोग एक ही देश में रहते हैं। आखिर कब तक हमलोग इस भीषण ध्रुवीकृत लड़ाई को जारी रख सकते हैं?’’ कोलकाता, चंडीगढ़, हैदराबाद में भी इस तरह का आयोजन होगा जिसमें नसीरूद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, विशाल भारद्वाज, रेखा भारद्वाज, स्वानंद किरकिरे, आमिर एजाज, सुमुखी सुरेश एवं अन्य कलाकार प्रस्तुति देंगे। 

उन्होंने कहा, ‘‘लोग विरोध के लिए नहीं बल्कि जश्न के लिए आ सकते हैं। वे राजनीतिक भाषणबाजी के लिए नहीं आएंगे बल्कि वे हास्य व्यंग और संगीत के लिए आएंगे। यह हल्के-फुल्के विचार का मंच है, यह याद करने के लिए कि हमें क्या बांटता है और क्या एकजुट करता है।’’

टॅग्स :स्वरा भाष्करकैब प्रोटेस्टजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया