लाइव न्यूज़ :

अनुपम खेर की इस एक्ट्रेस के कमरे में घुस आया बंदर, वायरल हो गया वीडियो

By मेघना वर्मा | Updated: June 7, 2019 16:55 IST

एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा ने साल 2017 में आई फिल्म 'रांची डायरीज' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 

Open in App

अनुपम खेर और हिमांश कोहली के साथ फिल्म रांची डायरीज फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा वैसे तो फिल्मी पर्दे से दूर हैं मगर रिसेंटली उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसकी वजह से वो एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। 

दरअसल सौंदर्या के घर में एक बंदर घुस आया ता। जिसकी वीडियो बनाकर सौंदर्या ने अपने सोशल मीडिया आकाउंट पर शेयर किया है। सौंदर्या के इस वीडियो में बंदर जमकर ऊधम मचाता नजर आ रहा है। 

अपने पोस्ट को शेयर करते हुए सौंदर्या ने लिखा, 'हैशटैग ठग लाइफ...सुबह समय ये मेरे रूम के अंदर घुस आया और नाश्ता करने के बाद भी नहीं गया...नाश्ता करने के बाद इसने मेरे बेड पर आराम किया और मैं सिर्फ चिल्ला रही थी ये वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी, क्योंकि मेरे पास कोई ओर रास्ता नहीं था।'

सौंदर्या के इस वीडियो में बंदर पूरे स्वैग से एक से दूसरी जगह जाता दिख रहा है आराम से टेबल पर बैठकर नाश्ता भी कर रहा है। पूरे कमरे में ऊधम मचाने के बाद आराम से टेबल पर बैठा है। एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा ने साल 2017 में आई फिल्म 'रांची डायरीज' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 

इसी फिल्म में सौंदर्या शर्मा ने अपनी परफॉर्मेंस के लिए खूब तारीफें बटोंरी थीं। फिल्म के लिए सौंदर्या शर्मा को जी सिने अवार्ड्स और स्टार स्क्रीन अवार्ड्स के लिए भी नॉमिनेटिड किया गया था।  

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम