लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा पर बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर बोलीं सोनम कपूर, बताया कायरता की निशानी

By अमित कुमार | Updated: March 2, 2020 13:31 IST

सोशल मीडिया पर सोनम कपूर अपने विचार बेबाक अंदाज में पेश करने के लिए जानी जाती हैं। कई मुद्दों पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘रांझना’ और ‘नीरजा’ फिल्मों से बॉलीवुड में पहचान बनाने सोनम आखिरी बार एक्ट्रेस 'द जोया फैक्टर' में नजर आई थीं।सोनम कपूर ने देश के मौजूदा हालत पर चुप्पी साधने वाले बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स पर निशाना साधा है।

उत्तरपूर्वी दिल्ली में भड़के सांप्रदायिक दंगों के करीब एक हफ्ते बाद सोमवार को भी स्थिति पूरी तरह से शांत दिखाई नहीं दे रही है। रविवार शाम दिल्ली के पश्चिमी इलाके में एक बार फिर हिंसा की खबरें आग की तरह फैलने लगी। हालांकि, दिल्ली पुलिस मे बाद में इसे महज एक अफवाह करार दिया। दिल्ली हिंसा पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है।

सोशल मीडिया पर सोनम कपूर अपने विचार बेबाक अंदाज में पेश करने के लिए जानी जाती हैं। कई मुद्दों पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी है। उनका एक ट्वीट इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने देश के मौजूदा हालत पर चुप्पी साधने वाले बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स पर निशाना साधा है।

उन्होंने लिखा, 'चुप्पी रहना अच्छा होता है, लेकिन कई बार यह कायरता की निशानी भी होती है।' सोनम ने इसके साथ एक और ट्वीट किया। सोनम ने लिखा, 'हमेशा इतिहास के उचित तरफ ही रहो। यह एक तरह की अपील है। वरना आप लोगों को हमेशा ही इस बात का पछतावा होता रहेगा।" ‘रांझना’ और ‘नीरजा’ फिल्मों से बॉलीवुड में पहचान बनाने सोनम आखिरी बार एक्ट्रेस 'द जोया फैक्टर' में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं थी।

Silence is not always golden, it can a sign of moral ambiguity , cowardice and thus destructive.— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) March 1, 2020

जिंदगी की आखिरी सांस तक फिल्में करना चाहती हैं सोनम

सोनम ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘‘कुछ भी अच्छी चीज आसानी से नहीं मिलती। अगर वह आसानी से मिलती है तो उतनी ही आसानी से चली जाती है। मुझ पर कृपा है, जो किरदार मुझे मिले उसके लिए मैं भाग्यशाली हूं पर साथ ही मेहनत का कोई विकल्प नहीं है और मैं बहुत मेहनती हूं। मैं यहां लंबी पारी खेलने के लिए हूं। मैं जिंदगी की आखिरी सांस तक काम करना चाहती हूं।

Be on the right side of history. This is an appeal. You will forever regret it otherwise.— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) March 1, 2020

टॅग्स :दिल्ली हिंसासोनम कपूरजाफराबाद हिंसाकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने रोमांटिक नोट के साथ पति को विश की वेडिंग एनिवर्सरी, बेटे वायु संग शेयर की परफेक्ट फैमिली पिक्चर

बॉलीवुड चुस्कीInternational Women's Day 2024: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने अपने दम पर बनाई पहचान, स्टारडम ऐसा कि फीके लगते हैं मेल एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीअनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में बॉलीवुड कपल्स का रोमांटिक अंदाज, तस्वीरों ने जीता दर्शकों का दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?