लाइव न्यूज़ :

Coronavirus से बचने के लिए लोगों को गौमूत्र पीता देख इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को हुई हैरानी, कही ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: March 15, 2020 15:16 IST

कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग अलग-अलग तरह के तरीके अपना रहे हैं। अखिल भारत हिंदू महासभा ने गौमूत्र पीने के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने एक तस्वीर शेयर कर कहा था कि वह देखना चाहती हैं कि आखिर इस पार्टी में किस तरह के लोग शामिल होते हैं।कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने या ठीक होने के एक उपाय के तौर पर ‘गोमूत्र’ पीने के लिए लोग ‘गोमूत्र पार्टी’ में कतार में खड़े होकर अपनी-अपनी बारी का इंतजार करते नजर आये।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या रविवार को बढ़कर 107 हो गई। इनमें वे दो लोग भी शामिल हैं जिनकी दिल्ली और कर्नाटक में मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। हाल ही में सऊदी अरब से लौटे कर्नाटक के कलबुर्गी निवासी 76 वर्षीय व्यक्ति की बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। इसके अलावा दिल्ली में रहने वाली 68 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी, जिसने शुक्रवार की रात राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दम तोड़ दिया था। 

कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग अलग-अलग तरह के तरीके अपना रहे हैं। अखिल भारत हिंदू महासभा ने गौमूत्र पीने के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने एक तस्वीर शेयर कर कहा था कि वह देखना चाहती हैं कि आखिर इस पार्टी में किस तरह के लोग शामिल होते हैं। इसके बाद कई लोगों ने ऋचा को टैग करते हुए वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को देखकर ऋचा ने कहा, 'नहीं-नहीं ऐसा नहीं हो सकता, क्या सच में, नहीं ऐसा नहीं हो सकता।'

कोरोना वायरस से बचने के लिए किया गया ‘गोमूत्र पार्टी’ का आयोजन

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने या ठीक होने के एक उपाय के तौर पर ‘गोमूत्र’ पीने के लिए लोग शनिवार को ‘गोमूत्र पार्टी’ में कतार में खड़े होकर अपनी-अपनी बारी का इंतजार करते नजर आये। अखिल भारत हिंदू महासभा का प्रमुख होने का दावा करने वाले स्वामी चक्रपाणि ने कार्यक्रम में गोमूत्र पीने के बाद कहा कि कोरोना वायरस (ईश्वर का) एक अवतार है जो मांस खाने वालों को दंडित करने के लिए अवतरित हुआ है। 

महासभा ने  अपने परिसर में इस पार्टी का आयोजन किया था। चक्रपाणि ने मांस खाने वालों की ओर से इस वायरस से माफी मांगते हुए संकल्प लिया कि भारतीय फिर कभी मांस नहीं खाएंगे। उन्होंने दावा किया, ‘‘लोगों द्वारा पशुओं का वध करने और उन्हें खाने के चलते कोराना वायरस आया है। जब आप किसी पशु का वध करते हैं तब यह एक तरह की ऊर्जा पैदा करता है जो उस स्थान पर तबाही का कारण बनती है। यही कारण है कि यह (वायरस) पूरी दुनिया में फैल रहा है।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसऋचा चड्ढाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!