लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड में जारी नेपोटिज्म पर बोलीं ईशा गुप्ता- स्टार किड को मिलते हैं कई फायदे, वो दे सकते हैं फ्लॉप फिल्म

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 29, 2022 17:21 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने खुलासा किया कि ज्यादातर लोग जिनसे वह मिलीं, बहुत कम रियल थे क्योंकि बहुत कम लोग हैं जो आपकी प्रगति को देखना चाहते हैं और उसी तरह आपका मार्गदर्शन करना चाहते हैं। ईशा ने कबूल किया कि अगर वह इंडस्ट्री में पैदा हुई होतीं और पली-बढ़ीं होतीं तो उनका सफर काफी आसान होता।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस ने कहा कि जब आप फिल्म इंडस्ट्री से होते हैं तो आप बुरे हो सकते हैं, आप एक फ्लॉप फिल्म दे सकते हैं और यह कोई बड़ी बात नहीं होगी।उन्होंने कहा कि कभी-कभी मैं चाहती हूं कि मैं इंडस्ट्री से होती, मुझे पता है कि मुझे इसका सामना नहीं करना पड़ता।

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर चल रही बहस एक बार फिर तेज हो गई है। दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इस मुद्दे पर खुलकर बात करती हुई नजर आईं, जिसके बाद एक बार फिर बी-टाउन में नेपोटिज्म पर जारी बहस चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने स्वीकार किया कि बाहरी लोगों की तुलना में एक स्टार किड को कई फायदे मिलते हैं और काफी बार उनको लगा कि उन्हें इंडस्ट्री से ही होना चाहिए था।

एक्ट्रेस ने कहा कि जब आप फिल्म इंडस्ट्री से होते हैं तो आप बुरे हो सकते हैं, आप एक फ्लॉप फिल्म दे सकते हैं और यह कोई बड़ी बात नहीं होगी क्योंकि आपकी झोली में अभी भी एक और फिल्म होगी। ETimes TV से बात करते हुए ईशा गुप्ता ने नेपोटिज्म के बारे में खुलकर बात की और कहा कि कोई व्यक्ति जो फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है, उसके पास रोने के लिए कोई कंधा नहीं है और कोई भी आपको सही तरीके से मार्गदर्शन करने के लिए नहीं है।

एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि ज्यादातर लोग जिनसे वह मिलीं, बहुत कम रियल थे क्योंकि बहुत कम लोग हैं जो आपकी प्रगति को देखना चाहते हैं और उसी तरह आपका मार्गदर्शन करना चाहते हैं। ईशा ने कबूल किया कि अगर वह इंडस्ट्री में पैदा हुई होतीं और पली-बढ़ीं होतीं तो उनका सफर काफी आसान होता। उन्होंने कहा कि कभी-कभी मैं चाहती हूं कि मैं इंडस्ट्री से होती, मुझे पता है कि मुझे इसका सामना नहीं करना पड़ता। जब आप इंडस्ट्री से होते हैं तो आप बुरे हो सकते हैं, आप फ्लॉप दे सकते हो लेकिन यह कोई बड़ी बात नहीं होगी क्योंकि आपके पास अभी भी एक और फिल्म होगी।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुझे याद है जब मेरी पहली फिल्म फ्लॉप हुई थी तो मैं बहुत डरी हुई थी। मैंने अपनी पसंद के लिए खुद को पीटना शुरू कर दिया। मुझे लगा कि अब इसका अंत हो गया है और मेरे पास अब और काम नहीं होगा। लेकिन फिर काफी समय बाद मैंने खुद को संभाला। मैं काम कर रही थी, पैसा कमा रही थी, इतना काम कर रही थी और तब आपको पता चलता है कि यही जीवन है।

ईशा गुप्ता के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने 2012 में इमरान हाशमी के साथ 'जन्नत 2' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। उन्होंने हमशकल्स, राज 3 डी, रुस्तम और बादशाहो जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें हाल ही में प्रकाश झा के वेब शो आश्रम 3 में देखा गया था, जिसमें बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं। ईशा और बॉबी की हॉट केमिस्ट्री और इंटिमेट सीन ने कई लोगों का ध्यान खींचा। कथित तौर पर ईशा गुप्ता को प्रियदर्शन की कॉमेडी हेरा फेरी 3 में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए चुना गया है।

टॅग्स :ईशा गुप्तास्टार किड्सबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!