लाइव न्यूज़ :

Battle of Galwan: सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में एक्ट्रेस चित्रांगदा की एंट्री...

By संदीप दाहिमा | Updated: July 11, 2025 18:13 IST

Open in App

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सलमान खान ने आगामी फिल्म ‘‘बैटल ऑफ गलवान’’ में उनके साथ काम करके अपना वादा निभाया है। ‘‘शूटआउट एट लोखंडवाला’’ से प्रसिद्धि पाने वाले अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत और चीन के सशस्त्र बलों के बीच 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। सलमान और चित्रांगदा फिल्म ‘‘बैटल ऑफ गलवान’’ में पहली बार साथ नजर आ रहे हैं। चित्रांगदा ‘‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’’, ‘‘ये साली जिंदगी’’ और ‘‘देसी बॉयज’’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। एक बयान में अभिनेत्री ने कहा कि वह कई साल पहले सलमान खान के साथ एक मराठी प्रोजेक्ट में काम करने वाली थीं, लेकिन यह रद्द हो गया।

चित्रांगदा ने कहा कि तब सलमान ने उनसे वादा किया था कि वह किसी अन्य फिल्म में उनके साथ काम जरूर करेंगे और अब अभिनेता ने अपना वादा निभा दिया है। चित्रांगदा ने इस भूमिका के लिए उन पर भरोसा करने के लिए लखिया की भी प्रशंसा की। अभिनेत्री ने कहा, ‘‘वह किसी भी बड़े स्टार को फिल्म में ले सकते थे, लेकिन उन्होंने मेरे काम पर भरोसा किया। मुझे ‘बैटल ऑफ गलवान’ जैसी महत्वपूर्ण और जबरदस्त कहानी का हिस्सा बनने पर गर्व है।’’ सलमान ने पिछले हफ्ते अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के जरिये इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की थी। 

टॅग्स :चित्रांगदा सिंहसलमान खानहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम