लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: जब रेखा से गुपचुप शादी कर घर पहुंचे थे विनोद मेहरा तो मां ने किया था कुछ ऐसा, जानें कुछ दिलचस्प बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 13, 2019 08:02 IST

एक्टर विनोद मेहरा का आज जन्मदिन है। जानते हैं उनके जीवन के कुछ खास किस्से-

Open in App

अपने सहज अभिनय, शांत सी मुस्कान और अपनी हमेशा बोलती आंखों की चमक से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले विनोद मेहरा आज भी बसे हुए हैं। हिंदी फिल्म जगत के ऐसे कई कलाकार है जिन्होंने अपने छोटे से करियर में अपने अभिनय से दर्शको के दिलो में ऐसी गहरी छाप छोड़ी की दर्शक के जहन में आज भी उनकी यादे ताजा है वो हैं विनोद मेहरा। आज ही के दिन यानि 13 फरवरी 1945 को विनोद का जन्म अमृतसर पंजाब में हुआ था। एक्टर अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्टर के रूप में फिल्म रागनी से की थी। इस फिल्म में उन्होंने किशोर कुमार के बचपन का किरदार निभाया था। आइए जानते हैं नायाब अभिनेता के जीवन के कुछ दिलचस्प किस्से-

चाइल्ड एक्टर से करियर की शुरुआत

 विनोद मेहरा ने अपने करियर की शुरुआत तब की थी जब वह महज 13 साल के थे। 13 साल की उम्र में उन्हें फ़िल्म 'रागिनी' में एक बाल कलाकार के रूप में काम करने का मौका मिला। अपनी पहली फिल्म में उन्होंने नायाब अभिनय से सभी को दीवान कर दिया। लेकिन कहते हैं इसके बावजूद उनका मन कभी एक्टर बनने को नहीं हुआ।

जब राजेश खन्ना से मिली थी शिकस्त

कहते हैं साल 1965 की बात है जब विनोद मेहरा एक बड़े प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग की जॉब करने लगे थे। ये वो वक्त था जब उन्होंने दोस्तों के कहने पर  एक प्रतियोगिता 'ऑल इंडिया टैलेंट कॉन्टेस्ट' में हिस्सा लिया। इसके जरिए विजेता के लिए फिल्मों के दरवाजे खुलने वाले थे। एक से एक स्मार्ट, डैशिंग और हैंडसम नौजवानों के बीच विनोद ने बाजी मार ही ली थी लेकिन, फाइनल राउंड में उन्हें दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा! इस टैलेंट कांटेस्ट के विजेता बने थे-राजेश खन्ना, जो बाद में देश के पहले सुपरस्टार बने। विनोद दूसरे नंबर पर रहे थे।

विनोद की शादी 

विनोद की शादी बड़ी अजीब रहीं। वह अपनी मां से बहुत प्यार करते थे और उन्होंने उनकी पसंद की लड़की मीना ब्रोका से शादी भी कर ली थी। लेकिन ब्रोका से शादी करने के बाद उनका  दिल अपनी हीरोइन बिंदिया गोस्वामी पर आ गया। उन्होंने बिना पहली पत्नी को डिवोर्स दिए बिंदिया से शादी कर ली। लेकिन, पहली पत्नी ने बाद में उन्हें डिवोर्स दे दिया। लेकिन इन दोनों का रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला। एक दिन बिंदिया गोस्वामी ने डायरेक्टर जे पी दत्ता से शादी करने के लिए उन्हें तलाक दे दिया। बहरहाल, विनोद मेहरा ने तीसरी शादी किरण से 1988 में की थी और इस शादी के दो साल बाद ही उनकी डेथ हो गयी। किरण के विनोद से तब दो छोटे बच्चे भी थे! बेटा रोहन और बेटी सोनिया।

रेखा से शादी

विनोद मेहरा और रेखा का प्यार और शादी हर किसी के लिए सवाल ज्यादा है। घर जैसे फिल्म में साथ काम करते हुए दोनों एक दूसरे के इश्क में पूरी तरह से गिरफ्तार हो चुके थे। ख़बरों की मानें तो विनोद मेहरा ने रेखा से शादी की थी। यह शादी कोलकाता में हुई थी। इसके बाद विनोद मेहरा, रेखा को अपने घर ले गए। लेकिन, विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा ने रेखा को बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया। कहते हैं विनोद की मां रेखा को घर में घुसने ही नहीं दिया। ऐसे में विनोद मेहरा भी कुछ कर नहीं पाए और यह रिश्ता टूट गया। हालांकि, रेखा और विनोद मेहरा की शादी का कोई सबूत नहीं है। हांलाकि रेखा ने इन बातों को गलत बताया है।

विनोद का शानदार करियर

बड़े पर्दे पर विनोद मेहरा की जोड़ी सबसे ज्यादा मौसमी चटर्जी के साथ पसंद की गयी। उनकी 'गुरुदेव' आखिरी रिलीज फिल्म थी। विनोद मेहरा अमर प्रेम, अनुरोध, अनुराग, घर', स्वर्ग नरक, कुंवारा बाप, अमर दीप, नागिन आदि फिल्मों के लिए हमेशा याद किये जाते रहेंगें।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया