लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में गरीब और मजबूर लोगों के प्रति सोनू सूद ने दिखाई दरियादिली, रोज 45 हजार लोगों को खिलाएंगे खाना

By अमित कुमार | Updated: April 12, 2020 14:08 IST

देश में कोरोना वायरस के कारण गरीब और मजबूर लोगों की हालत कराब होती जा रही है। ऐसे में उनकी स्थिति को सुधारने के लिए सरकार से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना की वजह से कई लोग बेरोजगार हो गए हैं और उनके पास खाने के लिए खाना तक नहीं है। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अब इस तरह की परेशानी झेल रहे लोगों की मदद करने की सोची है। 

कोरोना वायरस के कारण देश भर में लॉकडाउन है। ऐसी स्थिति में खई लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गरीब और दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों के लिए इस स्थिति में समय काटना सबसे कठिन मालूम पड़ता है। ऐसे लोगों की मदद के लिए कई लोग आगे आ चुके हैं। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अब इस तरह की परेशानी झेल रहे लोगों की मदद करने की सोची है। 

सोनू अपने पिता शक्ति सागर सूद के नाम पर एक स्कीम लॉन्च करने जा रहे हैं, जिसके तहत मुंबई में 45 हजार लोगों को हर रोज खाना मुहैया कराया जा रहा है। इस स्कीम का नाम शक्ति आनंदनम है। एक इंटरव्यू में सोनू ने बताया था कि कोरोना जैसी विकट स्थिति से निकलने के लिए हम सबको मिलकर आगे आना होगा। कोरोना की वजह से कई लोग बेरोजगार हो गए हैं और उनके पास खाने के लिए खाना तक नहीं है। 

उन्होंने आगे कहा कि लोगों की मदद के लिए हमने शक्ति आनंदनम को चलाया है। इसमें हमारी कोशिश अधिक से अधिक लोगों तक अपनी सेवाएं पहुंचाने की होगी। इससे पहले सोनू ने अपने होटल में नर्सेस और डॉक्टरों को आकर रहने की सलाह दी थी। सोनू ने कहा था कि मुंबई के जुहू में कई अस्पताल हैं। ऐसे में उन अस्पतालों में काम करने वाले स्टाफ उनके होटल में आकर ठहर सकते हैं।

भारत में कोरोना वायरस का हाल

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मृतकों की संख्या रविवार को 273 हो गई और कोविड-19 मरीजों की संख्या 8,356 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब भी 7,367 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 715 लोग ठीक हुए और एक व्यक्ति विदेश चला गया है। मंत्रालय ने बताया कि शनिवार शाम से करीब 34 और लोगों की मौत हुई। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनसोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!