लाइव न्यूज़ :

पालघर की घटना पर भड़के रवि किशन, कहा- साधु मार दिए गए और पुलिस मूकदर्शक बनी रही क्यों?

By अमित कुमार | Updated: April 20, 2020 18:21 IST

इस घटना की सामाजिक कार्यकर्ताओं और धार्मिक संगठनों ने भी निंदा की है। यह घटना कासा पुलिस थाना क्षेत्र में दाभाड़ी-खनवेल मार्ग पर गढ़चिंचले गांव के पास हुई थी।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर और भोजपुरी स्टार रवि किशन ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में जूना अखाड़ा के दो संतों की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या किये जाने की घटना की कड़ी निंदा की। रवि किशन ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया। एक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘पूरा जीवन सनातन धर्म वाले साधु मार दिए गए। पुलिस मूक दर्शक बनी रही क्यों ?’ 

रवि किशन के अलावा अनुपम खेर और जीशान आयूब भी लगातार इस घटना को लेकर सरकार से सवाल कर रहे हैं। जबकि विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट में सीएमओ महाराष्ट्र के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "भारत की सबसे बड़ी परेशानी है कि हम गिरफ्तारी से ही आसानी से संतुष्ट हो जाते हैं। जबकि सवाल यह है कि पुलिस की मौजूदगी में यह सब हुआ कैसे? मैं हैरान हूं कि बाला साहेब क्या कहते? खैर, सबसे पहले वह अपने बेटे को भटकने की इजाजत नहीं देंते।

बता दें कि यह घटना बृहस्पतिवार रात हुई थी, जब भीड़ ने चोर होने के संदेह में तीन लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतकों में जूना अखाड़ा के दो संत भी शामिल हैं। इस मामले में महाराष्ट्र सरकार ने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया और आरोपियों को गिफ्तार भी कर लिया गया। वहीं मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे ने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाएगी।

बता दें कि मुंबई में कांदिवली के रहने वाले तीन लोगों, चिकने महाराज कल्पवृक्षगिरि (70), सुशीलगिरि महाराज (35) और वाहन चालक निलेश तेलगाडे (30), को पुलिस की मौजूदगी में ही उनकी कार से निकालकर पीट-पीटकर मार डाला गया। 

पुलिस दल मौके पर इन लोगों को बचाने के लिये पहुंचा था। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने इसे बर्बर घटना करार देते हुए सीबीआई से मामले की जांच कराने की मांग की और कहा कि यह पुलिस की नाकामी थी।

टॅग्स :रवि किशनबॉलीवुड गॉसिपपालघरमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्राइम अलर्टकई महिलाओं से यौन उत्पीड़न?, अशोक खरात का एचआईवी परीक्षण, रिपोर्ट में क्या?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच