लाइव न्यूज़ :

राजकुमार राव ने PM और महाराष्ट्र CM राहत कोष में दिए पैसे, तरीका जान आप भी करेंगे तारीफ

By अमित कुमार | Updated: March 29, 2020 16:04 IST

कोरोना वायरस की वजह से आई इस मुसीबत के समय कई बॉलीवुड स्टार इससे लड़ने के लिए पैसे डोनेट कर रहे हैं। अक्षय कुमार पहले ही 25 करोड़ रुपए का डोनेशन देकर सुर्खियों में आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजकुमार के इस अंदाज को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। भारत की बात करें तो यहां भी कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

दुनिया भर में कोरोना वायरस को लेकर जंग चल रही है। हर देश इस महामारी से निपटने के लिए अलग-अलग रास्ते खोज रहा है। भारत की बात करें तो यहां भी इसके मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में इस मुसीबत के समय कई बॉलीवुड स्टार इससे लड़ने के लिए पैसे डोनेट कर रहे हैं। अक्षय कुमार पहले ही 25 करोड़ रुपए का डोनेशन देकर सुर्खियों में आ चुके हैं। 

वहीं अब राजकुमार राव ने पीएम राहत कोष में कुछ पैसे डोनेट किए हैं। पीएम राहत कोष के अलावा राजकुमार ने महाराष्ट्र सीएम राहत कोष और जोमैटो फीडिंग इंडिया के लिए पैसे डोनेट किए हैं। इस डोनेशन की सबसे अच्छी बात यह रही कि राजकुमार ने यह नहीं बताया कि उन्होंने कितना रुपया डोनेट किया है। राजकुमार के इस अंदाज को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

राजकुमार राव ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'यह समय सबको साथ आकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने का है। इस काम के तहत मैंने अपनी भूमिका निभा दी है, मैंने पीएम राहत कोष, सीएम राहत कोष और जोमैटो फीडिंग इंडिया मुहिम में पैसा दान दिया है। इससे जरुरतमंद लोगों तक हमारी सहायता पहुंच सकती है। आप भी मदद करें, देश को हमारी जरुरत है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजकुमार रावबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच