लाइव न्यूज़ :

दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने बयां किया अपना दर्द, बताया ओनोमैटोमेनिया नाम की बीमारी से हैं ग्रसित

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 7, 2022 13:53 IST

बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो ओनोमैटोमेनिया नाम की बीमारी से ग्रसित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो ओनोमैटोमेनिया नाम की बीमारी से ग्रसित हैं।इस बीमारी से ग्रसित लोगों को कुछ न कुछ दोहराने की आदत होती है।

मुंबई: सीनियर बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह एक गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, जिसके बारे में उन्होंने खुद फैंस को बताया है। 71 वर्षीय अभिनेता ओनोमैटोमेनिया (onomatomania) नाम की बीमारी से ग्रसित हैं। इसका जिक्र उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया। चलचित्र टाक्स के साथ बातचीत के दौरान दिग्गज अभिनेता ने इस बात का खुलासा किया उन्हें ओनोमैटोमेनिया की बीमारी है, जिसमें लोग अक्सर किसी शब्द, वाक्य, कविता या भाषण को दोहराते रहते हैं।

इंटरव्यू के दौरान नसीरुद्दीन शाह ने बताया, "मैं ओनोमैटोमेनिया नाम की बीमारी से ग्रसित हूं और मैं इसे लेकर कोई मजाक नहीं कर रहा हूं। यह एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है, जिसमें आप किसी शब्द, वाक्य, कविता या भाषण को दोहराते रहते हैं। इसकी कोई वजह नहीं होती। बस आपको यह सुनना पसंद होता है। इसे मैं हर समय करता हूं क्योंकि मैं कभी भी आराम से नहीं रहता। मुझे ये पसंद है इसलिए मैं जब सो रहा होता हूं तब भी इस स्थिति में होता हूं।"

बता दें कि नसीरुद्दीन शाह को हाल-फिलहाल में बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की बहन सना कपूर की शादी में देखा गया था, जहां वो अपनी पत्नी रत्ना पाठक शाह और बेटे विवान शाह के साथ नजर आए थे। इस दौरान उन्हें फैमिली फंक्शन में सबके साथ कई तस्वीरों में देखा गया था। मालूम हो, दिग्गज एक्टर को हाल ही रिलीज हुई मल्टी स्टारर फिल्म 'गहराइयां' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे, धैर्य करवा और रजत कपूर जैसे सितारे भी शामिल हैं। 

टॅग्स :नसीरूद्दीन शाहबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस