लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट से निपटने के लिए कार्तिक आर्यन ने दान किए इतने पैसे, कहा- आप लोगों के कारण ही मैं...

By अमित कुमार | Updated: March 30, 2020 13:02 IST

इस बात की जानकारी कार्तिक ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए दी। कार्तिक ने इसके अलावा दूसरे लोगों से भी जरुरतमंद लोगों की मदद करने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर रविवार तक 1000 के पार पहुंच गई थी।कार्तिक का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कोरोना वायरस की वजह से परेशानी झेल रहे गरीबों के लिए अब बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री राहत कोष में कार्तिक आर्यन ने एक करोड़ रुपये दान दिए हैं। इस बात की जानकारी कार्तिक ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए दी। कार्तिक ने इसके अलावा दूसरे लोगों से भी जरुरतमंद लोगों की मदद करने की अपील की।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'एक राष्ट्र के रूप में इस समय सभी का साथ खड़े रहना बेहद जरूरी है। आज मैं जो कुछ भी हूं केवल भारत के लोगों के कारण ही हूं। मैं प्रधानमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये दान कर रहा हूं। इसके साथ ही मैं अपने दूसरे साथियों से इस विपदा के समय में लोगों की मदद करने की अपील करता हूं।' कार्तिक का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर रविवार को 1000 के पार पहुंच गई और इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 27 हो गया। इसी बीच, केंद्र सरकार ने प्रवासी श्रमिकों द्वारा कोरोना वायरस के सामुदायिक संचरण को रोकने के लिए देशभर में राज्य और जिलों की सीमाओं को सील करने का आदेश दिया और पहले ही सीमाएं पार कर चुके लोगों को 14 दिन पृथक रहने को कहा।

टॅग्स :कोरोना वायरसकार्तिक आर्यनबॉलीवुड गॉसिपपीएम केयर्स फंड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!