लाइव न्यूज़ :

फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे इरफान खान, दोस्तों के साथ खाना खाते तस्वीर वायरल

By अमित कुमार | Updated: May 11, 2020 21:48 IST

एनएसडी की डिग्री के बाद इरफान खान मुंबई चले गए और 1985 में शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित धारावाहिक “श्रीकांत” से अपने अभिनय का सफर शुरू किया। इसके बाद “डर”, “बनेगी अपनी बात” के साथ ही दूरदर्शन के “भारत एक खोज”, “कहकशां”, “चाणक्य” और “चंद्रकांता” जैसे धारावाहिकों में इरफान ने अभिनय किया।

Open in App
ठळक मुद्देबेहद शालीन और शर्मीले इरफान शोबिज की दुनिया में अन्य कलाकारों से बहुत ही अलग थे।इन दिनों इरफान खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ खाना खाते नजर आ रहे हैं।

इरफान खान अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन सिने प्रेमियों के दिलों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे। हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकारी से दिलों को जीतने वाले इस कलाकार का इस तरह जाने की उम्मीद शायद किसी ने भी नहीं की होगी। टीवी-धारावाहिकों से बड़े पर्दे का सफर और फिर भारतीय फिल्मों से विश्व सिनेमा तक बिना किसी ज्यादा हो-हंगामे के सफर तय करने वाले इस कालाकार की शुरुआत देख शायद ही किसी ने यह सोचा था कि एक नया सितारा अपनी धाक जमाने आ चुका है।

बेहद शालीन और शर्मीले इरफान शोबिज की दुनिया में अन्य कलाकारों से बहुत ही अलग थे। इन दिनों इरफान खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ खाना खाते नजर आ रहे हैं। बर्तन, कुकर और एक बोतल पास में रखकर इरफान के प्यारी सी स्माइल के साथ दोस्तों के साथ खाना खाते दिखाई दे रहे हैं।

इरफान खान की मुस्कुराहट फैंस को एक बार फिर भावुक कर रहा है। फैंस लगातार इस तस्वीर के नीचे कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ ने तो यहां तक लिखा दिया कि भले ही आप इस दुनिया से चले गए हों, लेकिन हमारे दिल में हमेशा रहेंगे इरफान भाई। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को देखकर फैंस लगातार भावुक टिप्पणियां कर रहे हैं। इरफान खान तस्वीर में दोस्तों के साथ काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।

महज 53 साल की उम्र में तीन दशकों तक सिनेमा में उन्होंने अपने अलग ही अंदाज में कई किरदार जिये और हर किरदार को देखने के बाद लोगों के दिल में यही बात होती कि शायद यह भूमिका उन्हीं के लिए लिखी गई थी। बात चाहे “लाइफ इन अ मेट्रो” की हो या शेक्सपीयर के नाटक “मैक्बैथ” पर आधारित ‘मकबूल’ की या फिर ‘द लाइफ ऑफ पाई’ की। हर किरदार को उन्होंने जीवंत बना दिया। (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!