लाइव न्यूज़ :

इरफान खान ने बीमारी को लेकर फिर शेयर किया ये पोस्ट, लंदन में करा रहे हैं इलाज

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 20, 2018 16:40 IST

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान इन दिनों न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 20 मार्च; बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान इन दिनों न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे हैं। जिसकी सूचना उन्होंने खुद हाल ही में ट्विटर पर दी थी। सूत्रों के मुताबिक इस वक्त वह इलाज के लिए देश से बाहर लंदन में हैं। जहां  उनका एक जानें-माने अस्पताल में इलाज चल रहा है। इरफान खान ने 19 मार्च की देर रात अपनी बीमारी को लेकर इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट किया। 

इरफान खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट एक भावुक कविता के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। जो बेहद भावुक है। इरफान ने एक दीवार पर बनी अपनी परछाई की तस्वीर को शेयर करते हुए, कैप्शन लिखा, भगवान हम सबसे बात करते हैं,  क्योंकि उन्होंने ही हमें बनाया है। वह हमेशा हमारे साथ भी चलता है, रात में भी। वह शब्द जो धीमे से गूंजते हैं… जो हमें सुनाई देते हैं। कुछ भी हो जाए आपको… होने दो, खूबसूरत या खतरनाक कुछ भी हो, हमारे साथ इस वक्त जो हो रहा है, वो हमेशा वैसा ही नहीं रहेगा। '  गौरतलब है कि इरफान खान ने ट्वीट कर कुछ दिनों पहले लिखा था, हर वक्त जरूरी नहीं है कि जिंदगी से हमको वही मिले जो हम चाहते हैं, या उम्मीद करते हैं। असंभावित चीजों से हम आगे बढ़ते हैं, मेरे पिछले कुछ दिन ऐसे ही गुजरे हैं। मुझे अब पता चला कि मुझे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर है। जो मेरे लिए स्वीकार कर पाना काफी मुश्किल था।'

इरफान खान की बीमारी को लेकर पहले सोशल मीडिया पर यह अफवाह उड़ी थी कि उन्हें ब्रेन कैंसर है। जिसको इरफान खान ने खारिज करते हुए लिखा था कि न्यूरो का मतलब हमेशा ब्रेन नहीं होता है। आप चाहे तो गूगल भी कर सकते हैं।

इरफान की इस बीमारी को लेकर गंगाराम अस्पताल के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी के चेयरमैन डॉ. सौमित्र रावत ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया था कि इस बीमारी के नाम में न्यूरो शब्द होने के बाद भी इसका मस्तिष्क से कोई लेना-देना नहीं होता है। न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर ज्यादातर अग्नाशय, फेफड़े , छोटी आंत, बड़ी आंत व पेट के अन्य हिस्सों में होता है। यह दुर्लभ बीमारियों की श्रेणियों में आता है लेकिन इसका इलाज संभव है।  

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीइरफान खान की आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में स्टार को देख सकेंगे फैन्स

बॉलीवुड चुस्कीइरफान खान की आखिरी फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड चुस्कीनवाजुद्दीन सिद्दीकी ने संपत्ति विवाद खत्म करने के लिए अपने हिस्से आई पुश्तैनी संपत्ति भाईयों के नाम की

बॉलीवुड चुस्कीशाहरुख खान ने दिवंगत अभिनेता इरफान के बारे में कहा ऐसा, ट्विटर पर प्रशंसकों के सवाल के जवाब दिए

बॉलीवुड चुस्कीइरफान खान के बेटे होने का बाबिल खान को नहीं मिला कोई फायदा, कहा- मां नहीं मांगेगी फेवर, देने ही पड़ेंगे ऑडिशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?