लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में बेखौफ होकर घूमते लोगों पर फूटा आयुष्मान खुराना का गुस्सा, कहा- मासूमों की जिंदगी खतरे में...

By अमित कुमार | Updated: March 29, 2020 10:36 IST

सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो पोस्ट करते हुए आयुष्मान ने कहा, 'लोग कोरोना वायरस से बचने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं, यह देखकर मन परेशान है।'

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के बीच दिल्ली से लगातार मजदूर पैदल ही अपने घर की ओर निकल रहे हैं। फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ आयुष्मान खुराना स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने लॉकडाउन के दौरान लोगों की भीड़ पर हैरानी जताई है। लॉकडाउन का पालन न करने वाले लोगों से आयुष्मान ने घर में रहने की अपील की है। सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो पोस्ट करते हुए आयुष्मान ने कहा, 'लोग कोरोना वायरस से बचने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं, यह देखकर मन परेशान है।'

आयुष्मान खुराना ने आगे लिखा, 'ऐसे लोगों के बारे में पढ़कर या इनके वीडियोज देखकर परेशानी हो रही है। भारत में लगातार बढ़ते मामलों के बीच लोगों की ये लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। कोरोना से लड़ने के लिए हमें बेहद जिम्मेदार होकर एक-दूसरे की देखभाल करने की जरूरत है। मेरी देशवासियों से अपील है कि वह इस तरह की गलती कर लोगों की जिंदगी को खतरे में न डाले।'

बता दें कि लॉकडाउन के बीच दिल्ली से लगातार मजदूर पैदल ही अपने घर की ओर निकल रहे हैं। वहीं कोरोना वायरस फैलने के बीच लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन करने को लेकर दिल्ली में करीब 4 हजार लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।  बता दें कि फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ आयुष्मान खुराना स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश में 21 दिनों के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी। 

View this post on Instagram

किसी और का ख़ामियाज़ा भर रहा है आदमी आदमी लाचार जग में मर रहा है आदमी भूल देख दूसरों की सीख ले ना कुछ सका आज पर उत्पात कैसा कर रहा है आदमी, जब छिल जानी है ज़िंदगी मौत में तपी इन सड़कों पर रख ज़िंदगी हथेली पर क्यूँ विचर रहा है आदमी रोज़मर्रा की शिकायत से भरा था जिसका कल पूछ लो सुकूँ से दिन कितने घर रहा है आदमी, हाँ ज़रा बंधना सा है ये जबरन घर पर बैठना पर देखो ग़ैर मुल्क़ों में बस ख़बर रहा है आदमी ज़िंदगी महफ़ूज़ कर दूँ कहता है ये टोटका अपनों के लिए अपनों से दूर अगर रहा है आदमी हर विपत्ति में एकजुट हुई है जब इंसानियत एक ज़रा महामारी से क्यूँ डर रहा है आदमी हम चुनेंगे ज़िंदगी जो स्वस्थ हो खुशहाल हो ये बात और है कि कब अमर रहा है आदमी ~नीति

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनआयुष्मान खुरानाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच