लाइव न्यूज़ :

ट्रांसजेंडरों के लिए अक्षय कुमार ने दिखाई दरियादिली, किया कुछ ऐसा कि आपको भी होगा गर्व

By अमित कुमार | Updated: March 2, 2020 13:59 IST

सोमवार को जहां एक तरफ अक्षय अपनी फिल्म 'सूर्य़वंशी' के ट्रेलर के कारण चर्चा में थे तो वहीं उनका एक और काम ने लोगों का ध्यान उनकी ओर खींच लिया।

Open in App
ठळक मुद्दे अक्षय कुमार के इस कदम के लिए लॉरेंस ने फेसबुक पर उनका शुक्रिया अदा किया। अक्षय कुमार और ‘लक्ष्मी बॉम्ब’के निर्देशक राघव लॉरेंस ने ट्रांसजेंडरों के घर निर्माण के लिए एक अच्छी पहल की है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी दरियादिली की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सोमवार को जहां एक तरफ अक्षय अपनी फिल्म 'सूर्य़वंशी' के ट्रेलर के कारण चर्चा में थे तो वहीं उनका एक और काम ने लोगों का ध्यान उनकी ओर खींच लिया। अक्षय कुमार और ‘लक्ष्मी बॉम्ब’के निर्देशक राघव लॉरेंस ने ट्रांसजेंडरों के घर निर्माण के लिए एक अच्छी पहल की है। अक्षय कुमार ने इस काम के लिए ट्रांसजेंडरों को डेढ़ करोड़ रुपये का दान किया है। अक्षय कुमार के इस कदम के लिए लॉरेंस ने फेसबुक पर उनका शुक्रिया अदा किया। 

लॉरेंस ने कहा, ‘‘हमारे ट्रस्ट के 15 साल पूरे होने वाले हैं। हम लोग इसके 15वें साल को ट्रांसजेंडरों के लिए घर उपलब्ध करवाने की इस नयी परियोजना से शुरू करना चाहते थे। हमारे ट्रस्ट ने जमीन मुहैया करा दी है और हम लोग अब घर बनाने के लिए रकम जुटाने को लेकर आशान्वित हैं। इसलिए ‘लक्ष्मी बम’ की शूटिंग के दौरान जब मैं अक्षय सर से अपनी ट्रस्ट की परियोजना और ट्रांसजेंडरों के लिए आसरे की बात कर रहा था तो ऐसा सुनकर उन्होंने फौरन मुझसे पूछे बिना ही ट्रांसजेंडरों के घर के निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये दान में दे दिया।’’ 

निर्देशक ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘मैं हर किसी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने ईश्वर के रूप में मेरी मदद की इसलिए अब अक्षय कुमार सर हमारे लिए ईश्वर के समान हैं। इस परियोजना के वास्ते अपना इतना बड़ा योगदान देने के लिए मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। हमारे ट्रस्ट का अगला कदम ट्रांसजेंडरों का उत्थान और भारत भर में उनके लिए घर मुहैया कराना है। सभी ट्रांसजेंडरों की ओर से मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं।’’ 

‘लक्ष्मी बम’ 2011 में आई तमिल हॉरर कॉमेडी ‘कांचना’ की रीमेक है। केप ऑफ गुड होप्स, फॉक्स स्टार स्टूडियोज, तुषार कपूर और शबीना खान द्वारा निर्मित इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी हैं। 

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!