लाइव न्यूज़ :

Class of 83 trailer: पुलिस ऑफिसर की वर्दी में दिखा बॉबी देओल का दमदार एक्शन, जबरदस्त है 'क्लास ऑफ 83' का ट्रेलर

By अमित कुमार | Updated: August 7, 2020 12:59 IST

बॉबी देओल लंबे समय से एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, उन्हें इस दौरान कई कॉमेडी फिल्में ऑफर हुई लेकिन बॉबी एक बार फिर अपने पुराने एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस फिल्म के जरिए बॉबी देओल ओटीटी प्लैटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। पुलिस एकेडमी के डीन के रूप में बॉबी देओल फिल्म के ट्रेलर में एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं।लंबे अर्से बाद बॉबी देओल किसी एक्शन फिल्म में दिखाई दे रहे हैं।

कोरोना वायरस के कारण पिछले कुछ समय से फिल्में लगातार ओटीटी प्लेटपॉर्म पर रिलीज की जा रही है। पिछले शुक्रवार एक साथ शकुंतला देवी, यारा और रात अकेली है जैसी फिल्में रिलीज की गई थी। वहीं अगस्त में भी ऑनलाइन कई और फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार है। इन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म है बॉबी देओल स्टारर 'क्लास ऑफ 83'। जिसका ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। 

इस फिल्म के जरिए एक्टर बॉबी देओल ओटीटी प्लैटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। आईपीएस अधिकारी के रोल में बॉबी देओल काफी बेहतरीन नजर आ रहे हैं। पुलिस एकेडमी के डीन के रूप में बॉबी देओल फिल्म के ट्रेलर में एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। लंबे अर्से बाद बॉबी देओल किसी एक्शन फिल्म में दिखाई दे रहे हैं। बॉबी को अपनी इस फिल्म से खासी उम्मीदें होंगी। 

21 अगस्त 2020 को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म में बॉबी देओल के अलावा श्रेया सरन, प्रियांशु चटर्जी, अमृता पुरी, पुलकित सम्राट, अनूप सोनी भी नजर आएंगे। प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने 6 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने के साथ ही फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी। यह फिल्म 21 अगस्त 2020 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जएगी। फिल्म के संबंध में बॉबी ने कुछ दिन पहले ही एक इंटरव्यू भी दिया था। 

अच्छी स्टोरी का इंतजार कर रहे थे बॉबी देओल

बॉबी देओल ने कहा कि था वह अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं लंबे समय से फिल्म उद्योग में हूं और सालों से शाहरुख को जानता हूं। वह महान शख्स हैं और मुझे खुशी है कि फिल्म का निर्माण वह कर रहे हैं। वह अपने काम के प्रति बहुत समर्पित हैं और उनके प्रोडक्शन से जुड़ा होने की खुशी इसलिए भी है क्योंकि वह अच्छा काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ते।’’

टॅग्स :बॉबी देओलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच