लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद सनी देओल ने जमकर किया डांस तो दमदार डायलॉग से जीता दिल , VIDEO देख कायल हुए फैंस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 17, 2020 14:28 IST

सनी देओल की उनके क्षेत्र के लोगों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन सामने आती हैं। इसी बीच सनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर और भारतीय जनता पार्टी सांसद सनी देओल के लाखों चाहने वाले हैं सनी अपनी नायाब एक्टिंग के लिए फैंस के बीच जाने जाते हैं

एक्टर और भारतीय जनता पार्टी सांसद सनी देओल के लाखों चाहने वाले हैं। सनी अपनी नायाब एक्टिंग के लिए फैंस के बीच जाने जाते हैं। सनी ने अपने करियर में खास तरह की फिल्मों में काम किया जो आज भी फैंस के बीच पसंद की जाती हैं। सनी ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि राजनीति में भी लोहा मजवाया है। सनी अब राजनीति के कारण आए दिन सुर्खियों में रहते हैं।सनी की उनके क्षेत्र के लोगों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन सामने आती हैं। इसी बीच सनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को देखकर फैंस काफी दीवाने हो रहे हैं। इस वीडियो में सनी का एक बिंदास अंदाज फैंस को देखने को मिल रहा है। जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

आमतौर पर देखा जाता है कि सेलेब्स को भी सांसद या विधायक बन जाते हैं लोगों से फिर परहेज करने लगते हैं। वहीं, सनी देओल का अलग ही अंदाज है। हाल ही में एक कॉलेज ईवेंट में सनी देओल पहुंचे थे। यहां सनी जमकर डांस करते और अपनी फिल्मों के डायलॉग बोलते नजर आए हैं।

इस वीडियो में वह आम जतनाा के बीच आम बनकर ही मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही खूब पसंद किया जा रहा है।    वीडियो में सनी पहले 'मैं निकला' पर डांस करते नजर आते हैं। इसके बाद मंच पर डायलॉग बोलते हैं- 'जब ये ढाई किलो का हाथ किसी पर पड़ता है तो आदमी उठता नहीं उठ जाता है', इसके बाद सनी एक और डायलॉग बोलते नजर आते हैं 'तारीख पे तारीख'। उनके इस तरह से डायलॉग बोलने से मौजूद लोगों के बीच खुशी और जोश काफी देखने को मिलता है। सनी देओल ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्में दी हैं। 2019 में सनी देओल ने निर्देशन में कदम रखे हैं। सनी ने अपने बेटे करण देओल को लेकर फिल्म पल पल दिल के पास बनाई। हालांकि फिल्म पर्दे पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। 

टॅग्स :सनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?