लाइव न्यूज़ :

BJP की एक साल में डेढ़ गुना बढ़ गई आय, बोले अभिनेता- आयकर विभाग वाले राजनीतिक पार्टियों से क्यों नहीं पूछताछ करते

By अनिल शर्मा | Updated: August 11, 2021 17:00 IST

केआरके यानी कमाल राशिद खान ने ट्वीट में बताया है कि भाजपा की कुल आय 3623 करोड़ है जो कि पिछले साल से डेढ़ गुना अधिक है। वहीं भाजपा ने अपने नेताओं के हवाई यात्रा पर भी 250 करोड़ से ज्यादा खर्च किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकमाल राशिद खान यानी केआरके ने कहा- भाजपा की कुल आय 3623 करोड़ है जो कि पिछले साल से डेढ़ गुना अधिक हैकेआरके ने बीजेपी सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के आय के स्रोत पर सवाल खड़े किए हैंकेआरके ने कहा- सभी राजनीतिक पार्टियां एक जैसी हैं और वे 140 करोड़ हिंदुस्तानियों को बेवकूफ बना रही हैं

स्वघोषित फिल्म क्रिटिक व फिल्म अभिनेता कमाल राशिद खान यानी केआरके ने राजनीतिक पार्टियों के आय के स्रोत पर सवाल खड़े किए हैं। केआरके ने पूछा है कि अगर आयकर विभाग किसी से भी उसके आय के स्रोत के बारे में पूछ सकती है तो राजनीतिक पार्टियों की आय के बारे में पूछताछ क्यों नहीं करती है। केआरके ने इस बाबत कई ट्वीट किए और बीजेपी सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों की आय के स्रोत पर सवाल खड़े किए हैं।

केआरके ने ट्वीट में बताया है कि भाजपा की कुल आय 3623 करोड़ है जो कि पिछले साल से डेढ़ गुना अधिक है। वहीं भाजपा ने अपने नेताओं के हवाई यात्रा पर भी 250 करोड़ से ज्यादा खर्च किए हैं। केआरके ने ट्वीट किया-  भाजपा की 2019-20 की लेखा ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, कुल आय ₹3623 करोड़ है, यानी पिछले साल की तुलना में 1.5 गुना अधिक! ये तो वो है, जिसका हिसाब है, जिसका हिसाब नहीं? बीजेपी ने अपने नेताओं के हवाई यात्रा पर ₹250 करोड़ खर्च किए हैं। कोरोना महामारी में इतनी यात्रा? गजब है!

अपने पहले ट्वीट को शेयर करते हुए केआरके ने एक और ट्वीट किया और आयकर विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। केआरके ने लिखा- अगर आयकर विभाग किसी से भी उसकी आय के स्रोत के बारे में पूछ सकती है तो फिर वे राजनीतिक पार्टियों के आय के स्रोत के बारे में पूछताछ क्यों नहीं कर सकती। यस साबित करता है कि सभी राजनीतिक पार्टियां एक जैसी हैं और वे 140 करोड़ हिंदुस्तानियों को बेवकूफ बना रही हैं।

इसके आगे केआरके ने एक और ट्वीट किया और लिखा- बाकी सभी पार्टियों का कुल जमा करके, बीजेपी से आधा है। आज बीजेपी भारत में सबसे मुनाफा कमाने वाली कंपनी है।

टॅग्स :कमाल आर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!