लाइव न्यूज़ :

बिटकॉइन स्कैम में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, ED ने की पूछताछ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 5, 2018 17:09 IST

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को ईडी ने समन किया है। ईडी ने राज को बिटकॉइन घोटाले मामले में समन किया।

Open in App

मुंबई, 5 जून:  शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को ईडी ने समन किया है। ईडी ने राज को बिटकॉइन घोटाले मामले में समन किया। इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसी मामले को लेकर चल रही पूछताछ में सहयोग के लिए और अपना बयान दर्ज करने के लिए राज ईडी के दफ्तर भी पहुंचे। जहां उनसे पूछताछ की गई है।

क्राइम ब्रांच और ईडी मिलकर इस मामले की जांच कर रहे हैं। जिसमें कई बॉलीवुड चेहरों के नाम अब तक सामने आए हैं। इसी लिस्ट में शिल्पा शेट्टी के पति का भी नाम सामने आया है। खबर के मुताबिक राज को इस प्रकार की स्कीम का प्रचार करने को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया। इसी मामले में पिछले दिनों पुलिस ने इसके मुख्य आरोप अमित भारद्वाज को पुणे से गिरफ्तार किया था।

बनाी थी बेवसाइट

दरअसल अमित ने बिटकॉइन को लेकर एक वेबसाइट बनाई थी। इसमें बड़े पैमाने पर पैसा भी लगाया गया था। कहा जा रहा है ये घोटाला करीब 2000 करोड़ से भी ज्यादा की हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने  राज कुंद्रा से मामले से जुड़े कुछ सावालों के जवाब के लिए ही तलब किया है। अभी इस घोटाले में राज की भूमिका साफ नहीं है। जब तक राज कुंद्रा  का इस प्रकरण पर बयान सामने नहीं आता ये  तस्वीर साफ नहीं हो सकती है कि वह इसमें शामिल हैं कि नहीं।

वहीं, इससे पहले भी राज कुंद्रा विवादों में घिर चुके हैं। इससे पहले उनका नाम आईपीएल सट्टेबाजी में आ चुका था। फिक्सिंग के आरोप में घिरने के बाद राज कुंद्रा पर क्रिकेट गतिविधियों को लेकर आजीवन बैन लगा था। 

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

बॉलीवुड चुस्कीशिल्पा शेट्टी ने ₹60 करोड़ के 'धोखाधड़ी मामले' पर तोड़ी चुप्पी, कहा- महिला की गरिमा को 'कुचला गया'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?