लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: विशाल भारद्वाज की वो 7 फिल्में जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए

By मेघना वर्मा | Updated: August 4, 2019 07:34 IST

साल 2018 में आई पटाखा फिल्म भी विशाल भारद्वाज की कुछ बेहतरीन फिल्मों में से एक है। कॉमेडी ड्रामा इस फिल्म में की कहानी है दो बहनों की।

Open in App
ठळक मुद्देविशाल भारद्वाज बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक हैं।विशाल भारद्वाज ने कई फिल्मों में अपना संगीत भी दिया है।

सात बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके बॉलीवुड के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। 4 अगस्त 1965 में बिजनौर में जन्में विशाल ने सिनेमा जगत को कुछ बेहतरीन फिल्में दी हैं। विशाल भारद्वाज ने ना सिर्फ फिल्मों का निर्देशन किया है बल्कि उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है साथ ही कई फिल्मों का संगीत भी दिया है।

विशाल भारद्वाज के जन्मदिन पर आज हम उनकी कुछ फिल्मों के बारे में यहां बताने जा रहे हैं। जिसे आपको लाइफ में एक बार जरूर देखना चाहिए। इन सभी फिल्मों का निर्देशन खुद विशाल भारद्वाज ने किया है। कुछ फिल्मों के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है। 

1. हैदर

साल 2014 में आई फिल्म हैदर शाहिद कपूर की कुछ बेहतरीन फिल्मों में से एक है। जम्मू और कश्मीर के मुद्दे को दिखाया गया है। फिल्म में शाहिद कपूर की एक्टिंग को इस फिल्म में सराहा गया था। इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी मिला था।

2. ओमकारा

अजय देवगन, करीना कपूर और सैफ अली खान की फिल्म ओमकारा भी विशाल भारद्वाज की फिल्मों में कुछ बेहतरीन फिल्में हैं। शेक्सपीयर की रचना Othello से प्रेरित होकर इस फिल्म को बनाया गया था। फिल्म की कहानी है मेरठ की है। जिसमें  सत्ता और कुर्सी की लड़ाई को दिखाया गया है।

3. सात खून माफ

प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म को फिल्म फेयर क्रिटक्स अवॉर्ड्स के साथ बहुत से खिताबों से नवाजा गया था। साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म की म्यूजिक को भी काफी पसंद किया गया था। ये फिल्म को रसकिन बॉन्ड की रचना  Susanna's Seven Husbands पर बेस्ड है। 4.पटाखा

साल 2018 में आई पटाखा फिल्म भी विशाल भारद्वाज की कुछ बेहतरीन फिल्मों में से एक है। कॉमेडी ड्रामा इस फिल्म में की कहानी है दो बहनों की। जिनकी लड़ाइयां और बहस स्क्रीन पर देखकर लोगों को बहुत मजा आया। फिल्म में राधिका मदान, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और विजय राज जैसे बेहतरीन कलाकार हैं।

5.कमीने

शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा की कुछ अच्छी फिल्मों में से एक है। दो जुड़वा भाई गुड्डू और चार्ली की कहानी में जिंदगी की कई सच्चाइयों को दिखाया जाएगा। इस फिल्म में शाहिद कपूर के लुक को और फिल्म के म्यूजिक को पसंद किया गया था। इसी फिल्म को स्पेशल ज्यूरी की ओर से नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी दिया गया था।

6. मकड़ी

साल 2002 में आई फिल्म मकड़ी, बच्चों की पसंदीदा हैं। श्वेता बासू, शबाना आजमी और मोहिनी माथुर की एक्टिंग के लिए इसे बहुत पसंद की गई है। फिल्म की है। जिनमें से एक भूतिया महल में फंस जाती है और फिर दूसरी ना सिर्फ उसे बचाती है और भूतिया बंगले की कहानी भी सबके सामने लाती है।

7. मकबूल

साल 2004 की फिल्म मकबूल को विशाल भारद्वाज की कुछ बेस्ट फिल्मों में गिना जाता है। इस फिल्म में इरफान खान और तब्बू की इस फिल्म की कहानी है मानवीय रिश्तों की। इस फिल्म के लिए तब्बू और इरफान की एक्टिंग को काफी सराहा गया था। 

टॅग्स :विशाल भारद्वाजबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?