लाइव न्यूज़ :

प्यार से ब्रेकअप तक कुछ ऐसी रही सुशांत की अंकिता के साथ अधूरी प्रेम कहानी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 21, 2018 21:06 IST

चॉकलेटी बॉय की छवि वाले सुशांत का आज जन्मदिन है। हिंदी फिल्मों में एक्टर होने के साथ-साथ थिएटर और टीवी में भी काम कर चुके हैं।

Open in App

छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर करने वाले सुशांत सिंह राजपूत आज लाखों दिलों पर राज करते हैं। चॉकलेटी बॉय की छवि वाले सुशांत का आज जन्मदिन है। हिंदी फिल्मों में एक्टर होने के साथ-साथ थिएटर और टीवी में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बैकअप डांसर के रूप में की। टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में काम कर चुके सुशांत को इस धारावाहिक की बदौलत बहुत लोकप्रियता मिली। सुशांत के इश्क के बारे में उनके फैंस बखूबी रुबरु हैं। पवित्र रिश्ता की कोस्ट स्टार अंकिता लोखंडे के साथ सीरियल में काम करने के दौरान उनका प्यार परवान चढ़ा। ये प्रेमी जोड़ा करीब 6-7 साल रिलेशनशिप में होने के बाद लिव-इन रिलेशनशिप में तक रहा, लेकिन एक दिन अचानक फैंस का दिल टूट गया क्योंकि उनका ये खूबसूरत जोड़ा हमेशा के लिए अलग होगा। आइए जानते हैं सुशांत और अंकिता के प्रेम से अलगाव तक की दास्तां।

यूं शुरू हुआ था दोनों का इश्क

ऑन-स्क्रीन कपल का रोल निभाते हुए कब अंकिता और सुशांत रियल लाइफ में भी एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो गए इन्हे पता नहीं चला। उस समय यहां तक खबरें आयी कि ये दोनों लिव-इन में एक साथ रहने लगे थे, दोनों इस कद्र एक दूसरे से प्यार करते थे कि हर जगह साथ ही पाए जाते थे। पवित्र रिश्ता करते हुँए दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया , लेकिन उन्होंने एक दूसरे से दिल की बात नहीं बताई। फिर एक दिन सुशांत ने ही अंकिता से इजहारे मुहाब्बत किया। जिसके बाद सेट पर धीमें धीमें दोनों के प्यार के बारे में हर किसी को पता लग गया। कहते थे कि सीरियल में इनका रोमांस असल जिंदगी वाला फैंस को दिखता था।

सुशांत ने साल 2013 में फिल्म 'काई पो छे' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी, उसके बाद  उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस' (2013), 'पीके' (2014) और 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' (2015) , राब्ता जैसी अनगित फिल्मों में काम किया है, जबकि अंकिता पवित्रा रिश्ता के बाद किसी दूसरे सीरियल में नहीं आईं। कहा जाता है इनके करियर में हुए बदलाव भी इनके अलग होने का एक कारण रहा है।

टीवी से आकर फिल्मों में पैर जमाने को संघर्ष कर रहे ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत और उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के बीच तनाव और झगड़ों की खबरें अक्सर मीडिया में रही हैं। एकाध मौके पर अंकिता द्वारा सुशांत को थप्पड़ मारने की बात भी सामने आई। परंतु अब सुशांत ने एक टीवी कार्यक्रम में स्वीकार किया है कि उनके और अंकिता के बीच जो तनाव या झगड़े हुए हैं उनमें फिल्मी चुंबन बड़ा मुद्दा रहे हैं। फिर एक दिन अचानक सुशांत अंकिता के फ्लैट को छोड़कर दूसरे में जाकर रहने लगे जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप को बिना बोले मुहर लग गई।

एक ट्वीट और हुआ सब खत्म

सुशांत ने अब अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर इस खबर को आखिरकार कन्फर्म कर दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'न तो वह शराब की आदी थी और न ही मैं महिलाओं के पीछे भागने वाला था। लोग अलग होते हैं और यह बेहद दुखद होता है! और इसके साथ ही बॉलिवुड की एक और प्यारी जोड़ी के रिश्ते का अंत हो गया।

कृति के साथ अफेयर की आईं खबरें

अंकिते से अलग होने से पहले से ही सुशांत सिंह राजपूत का नाम फिल्म ‘राब्ता’ की उनकी को-स्टार कृति सेनन के साथ जोड़ा गया। दोनों की रील और रियल लाइफ केमिस्ट्री काफी खबरों में रहती है। कहा ये भी गया कि सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि बीच-बीच में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आती रहती थी, लेकिन पिछले दिनों कृति सेनन ऐसी जगह नजर आई जिससे साफ पता लगता है कि दोनों के बीच अब भी 'राब्ता' है। कुछ दिनों पहले कृति को सुशांत के फ्लैट के नीचे देखा गया। कृति चोरी-छिपे सुशांत के फ्लैट में उनसे मिलने पहुंची थी। जिसके बाद कहीं ना कही इनके इश्क पर मुहर लगी है। खास बात ये है कि इन दोनों के कभी ये भी कहा कि हम बस दोस्त हैं, जिससे कयास है कि कृति से नजदीकियों ने अंकिता से सुशांत को दूर किया है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबर्थडे स्पेशलअंकिता लोखण्डेबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?