लाइव न्यूज़ :

डिंपल ही नहीं इन अभिनेत्रियों के लिए भी धड़कता था राजेश खन्ना का दिल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 29, 2017 08:30 IST

राजेश खन्ना को उस दशक का दिलफेक आशिक भी कहा जाता था

Open in App

राजेश खन्ना का नाम सुनते ही उनके निभाए जबरदस्त किरदार और बेहतरीन गाने हमारी आंखों के सामने घूमने लगते हैं। एक रोमांटिक हीरो के तौर पर पहचान बनाने वाले राजेश असल जिंदगी नें भी इतने ही रोमांटिक थे। राजेश खन्ना को उस दशक का दिलफेक आशिक भी कहा जाता था, इसी कारण से इस रोमांटिक हीरो ने असल जिंदगी नें कई अभिनेत्रियों के साथ रोमांस किया। जिसके चर्चे आज तक बरकरार हैं। भले डिंपल से राजेश ने सात फेरे लिए हों, लेकिन टीना मुनीम, मुमताज जैसी अभिनेत्रियों के साथ भी उन इश्क के चर्चों ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।

अंजू महेंद्रू

डिंपल के साथ शादी होने से पहले उन्हें दिग्गज फैशन डिजाइनर और अभिनेत्री अंजू महेंद्रू से प्यार हुआ था। 7 साल तक लिवइन में रहने के बाद अचानक से ये रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया था। कहते हैं डिंपल और राजेश की नजदीकियां अखबार के पहले पन्ने पर छपने लगी और आखिरकार अंजू ने राजेश का साथ छोड़ दिया। राजेश खन्ना की जिंदगी में अंजू एक दोस्त की तरह हमेशा साथ दिया, यहां तक कि जब राजेश ने आखिरी सांस ली थी, तो डिंपल के साथ अंजू भी थीं।

मुमताज

राजेश-मुमताज ने 60-70 के दशक में जमकर सुर्खियां बटोरीं। फैंस से लेकर बॉलीवुड स्टार तक हर किसी को ये लगता था कि ये जोड़ी पर्दे के साथ असल जिंदगी में भी जीवनसाथी का रिश्ता निभाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इन दोनों ने कभी अपने प्यार को सर्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। उस दशक के अवार्ड शोज में दोनों को साथ देखा जाता था, लेकिन फिर भी कभी इन दोनों ने इस पर मुहर नहीं लगाई लेकिन कभी इसको पूरी तरह से नकारा भी नहीं था। कहते हैं जब 1974 में जब मुमताज ने मयूर मधवानी से शादी की तब राजेश खन्ना का दिल टूट गया। 

टीना मुनीम

जब टीना मुनीम के साथ राजेश के इश्क के चर्चे हुए तो हर किसी की सांसे थम गईं। अंजू महेंद्रू और डिंपल कपाड़िया के साथ ब्रेकअप के बाद राजेश खन्ना अकेले थे और उन्हें चाहिए था एक साथी जिसकी बांहों में उन्हें सुकून और प्यार मिले। ऐसे में उनकी जिंदगी में आईं उनसे आधी उम्र की लड़की टीना मुनीम,  जिससे उन्हें प्यार हो गया। इन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को छिपाया नहीं, उन्होंने खुलेआम स्वीकार किया कि वे एक-दूसरे से इतना प्यार करते हैं कि टूथब्रश भी शेयर करते हैं। लेकिन यहां भी राजेश खन्ना के हाथ निराशा लगी। टीना ने मशहूर बिजेनसमैन अनिल अंबानी से शादी कर ली थी।

अनीला अडवाणी

जब राजेश खन्ना का टीना ने साथ छोड़ा दिया था, तो उनके अंतिम समय में उनका साथ दिया था अनीता ने। अनीता ने राजेश के जाने के बाद उनकी संपत्ति पर अपना हक भी जताया था, लेकिन उन्हें कुछ भी हासिल नहीं हुआ था। 'बिग बॉस 7' कंटेस्टेंट रही हैं अनीता। राजेश जी के इस दुनिया से अलविदा कहने के बाद अनीता ने अक्षय कुमार, डिंपल कपाड़िया, ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाकर क्षतिपूर्ति की मांग की। अनीता आडवाणी की मानें तो वह 33 साल से राजेश खन्ना के साथ लिव इन रिलेशन में थीं। अनीता और राजेश का रिश्ता सबसे ज्यादा विवादों में भी रहा।

टॅग्स :राजेश खन्नाबर्थडे स्पेशलमुमताजटीना मुनीमबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया