लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: 'मदर इंडिया' के सेट पर हुआ कुछ ऐसा कि नरगिस दे बैंठी सुनील दत्त को अपना दिल

By मेघना वर्मा | Updated: June 1, 2019 07:15 IST

एक समय था जब नरगिस और राज कपूर के प्रेम के चर्चे हुआ करते थे। फिल्मी पर्दे पर फिल्माए गए उनके गाने प्यार हुआ इकरार हुआ को मानों जमीनी हकीकत मिल गई थी ।

Open in App

मदर इंडिया फिल्म से लोगों के दिलों में पहचान बनाने वाली अपने समय की बेहतरीन एक्ट्रेस नरगिस लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं। नरगिस की आज 90वीं जयंती हैं। एक जून 1929 को कोलकता में जन्मी नरगिस जितना अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहीं है उतना ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा का विषय बनती रही हैं। आज उनकी जयंती पर जानिए नरगिस की जिंदगी की कुछ अनसुने किस्से।  

नरगिस कितनी टैलेंटेड थीं इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि साल 1935 में ही नरगिस ने बतौर बाल कलाकार फिल्म तलाश-ए हक फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी। इसके बाद उनकी सफल फिल्में एक के बाद एक लोगों का दिल जीतती रहीं। साल 1957 में आई उनकी फिल्म मदर इंडिया में मदर इंडिया ने बूढ़ी औरत का किरदार निभाया था। 28 साल की उम्र में ही नरगिस ने एक बुजुर्ग महिला का रोल प्ले किया था। 

साल 1958 में इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हुआ था। मदर इंडिया के सेट से ही नरगिस और सुनील दत्त की नजदीकियां बढ़ने लगीं। नरगिस और सुनील की मुलाकात तो साल 1953 में आई दो बीघा जमीन से ही हो चुकी थी। इसी फिल्म से सुनील दत्त नरगिस को पसंद करने लगे थे। 

बताया जाता है कि उस दौरान फिल्म के सेट पर आग लग गई। जिसमें अपनी जान पर खेलकर सुनील दत्त ने नरगिस को बचा लिया। इस चक्कर में सुनील दत्त खुद आग की लपेट में आ गए। इसी के कुछ दिनों तक नरगिस ने उनकी सेवा की और दोनों करीब आ गए। दोनों ने 11 मार्च 1958 में शादी कर ली। 

राज कपूर को दे बैठी थीं दिल

एक समय था जब नरगिस और राज कपूर के प्रेम के चर्चे हुआ करते थे। फिल्मी पर्दे पर फिल्माए गए उनके गाने प्यार हुआ इकरार हुआ को मानों जमीनी हकीकत मिल गई। उस समय भले ही राज कपूर और नरगिस की लव अफेयर के चर्चे हर जगह रहे हों मगर दोनों स्टार्स पर इस बात का कोई असर नहीं दिखा। दोनों एक-दूसरे को बेइंतहां मोहब्बत करते रहे। 

उस समय राज कपूर शादी शुदा थे। मगर प्यार का आलम तो देखिए कि नरगिस फिर भी राज कपूर से ही शादी करना चहाती थीं मगर समाज की बेड़ियों ने राज कपूर के हाथ रोक रखे थे। राज कपूर इस शादी के लिए कभी नहीं मानें। इसी के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। खबर तो ये भी है कि राज कपूर से ब्रेकअप के बाद नरगिस डिप्रेशन में रहने लगीं।

फिल्मों की तरह असल जिंदगी में भी नरगिस बेहद हिम्मती और साहसी थीं। तभी तो राज कपूर से ब्रेकअप के बाद उन्होंने खुद को सम्भाला। इंडियन सिनेमा को कई कल्ट फिल्में दी। 3 मई 1981 को सिनेमा जगत का ये चमकता सितारा हम सभी को छोड़ कर चला गया। 

टॅग्स :नरगिससंजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?