लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: शादीशुदा होने के बावजूद आमिर खान की कैसे शुरू हुई थी किरण राव से लव स्टोरी, जानिए

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 14, 2019 08:31 IST

Aamir Khan Birthday Special (Happy Birthday Aamir Khan): एक्टर आमिर खान का आज जन्मदिन है, आज हम आपको उनकी पत्नी किरण के साथ की लव स्टोरी से रुबरु करवाते हैं।

Open in App

बॉलीवुड में एक से एक नायाब फिल्में देने वाले  मिस्टर परफेक्शनिस्ट नाम से मशहूर एक्टर आमिर खान का आज जन्मदिन है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 में मुंबई में हुआ था। ऐसे तो हर कोई उनकी फिल्मों का दीवाना है, लेकिन  आमिर पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के लिए फैंस के बीच जाने जाते हैं। आइए आज उनकी किरण राव के साथ लव स्टोरी को जानते हैं-

यहां हुई पहली मुलाकात

आमिर की अपने 'दूसरे प्यार' से मुलाकात पहली बार लगान फिल्म के सेट पर हुई थी। आमिर जब पहली बार किरण से मिले थे तब उनको भी नहीं पता था कल ये ही उनकी जीवन साथी बनेंगी। किरण उस वक्त इस फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। किरण को जब भी टाइम  मिलता आमिर से बात करतीं। दोनों को अक्सर सेट पर साथ देखा जाने लगा था। बस यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई।

पहली पत्नी से हुए आमिर अलग

किरण के इश्क में डूबे आमिर ने 2002 में अपनी पहली पत्नी रीना को तलाक दिया तो हर कोई चौंक गया और फैंस समझ गए कि अब आमिर जल्द ही किरण का दामन थामेंगे। इसके बाद किरण, आमिर के प्रोडक्शन हाउस से भी जुड़ गईं। 

किरण ने मांगा था गिफ्ट

फिल्म लगान में भुवन के किरदार के लिए आमिर ने जो ईयररिंग पहने हैं, वे उन्होंने किरण से ही लिए थे। बाद में आमिर अपनी पूर्व पत्नी रीना के साथ होटल ताज की एक शॉप पर किरण के लिए ईयररिंग खरीदने गए थे। वे इन ईयररिंगस को लकी बताते हैं।

किरण से शादी और  नौकरी

साल 2005 में आमिर ने किरण से शादी की थी। फिल्म 'लगान' में किरण को 10 हजार रुपए सैलरी पर रखा गया था। उन्हें 11 ब्रिटिशर, 11 इंडियन और 1500 गांव वालों को संभालना होता था। लगान के अलावा किरण ने 'डेली बेली', 'धोबी घाट', और 'पीपली लाइव' जैसी फिल्मों का भी डायरेक्शन किया है। आज दोनों का एक बेटा है। 

टॅग्स :आमिर खानबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?