लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: लारा दत्ता जिनके इस एक जवाब ने उन्हें बना दिया था मिस यूनिवर्स

By मेघना वर्मा | Updated: April 16, 2019 07:34 IST

मिस यूनीवर्स कॉम्पटिशन के फाइनल में जिस सवाल का जवाब देने पर लारा ने खिताब जीता था वो जवाब किसी भी महिला के लिए प्रेरणादायक है।

Open in App

अपनी अदाओं से लोगों को दिल जीतने वाली अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता इन दिनों फिल्मी स्क्रीन से थोड़ा दूर हैं। आज ही के दिन 1978 में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में जन्मीं लारा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2000 में जिस साल वो मिस यूनिवर्स बनीं, उसी साल प्रियंका चोपड़ा ने भी मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। लारा हमेशा ही अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं। 

लिव इन में रहते दो मॉडलों को दिल दे बैंठी लारा

लारा दत्ता उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिनका नाम कईयों से जोड़ा गया। 'फिल्मी बीट' की रिपोर्ट के मुताबिक केली के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद भी लारा मॉडल डीनो मोरिया को डेट करने लगी थीं। मिस यूनिवर्स का किताब जीतने के बाद लारा ने अपने रिश्ते की बात कबूली थी। 

कॉम्पटिशन में दिया था ये जवाब

मिस यूनीवर्स कॉम्पटिशन के फाइनल में जिस सवाल का जवाब देने पर लारा ने खिताब जीता था वो जवाब किसी भी महिला के लिए प्रेरणादायक है।

लारा ने कहा था, 'मुझे लगता है कि मिस यूनिवर्स जैसी प्रतियोगिताएं हम युवा महिलाओं को शुरुआत करने का मंच देता है, जिस क्षेत्र में हम आगे बढ़ना चाहते हैं। चाहे वो कारोबार हो, सशस्त्र बल हो या राजनीति। यह हमें हमारी पसंद और राय रखने का एक मंच देता है। हमें मजबूत बनाता है, स्वतंत्र बनाता है, जैसे हम हैं।'

ये थी पहली फिल्म

अक्सर लोगों को लगता है कि लारा की पहली फिल्म अंदाज रही होगी। मगर ऐसा नहीं है। लारा की पहली फिल्म एक तमिल फिल्म थी। साल 2002 में तमिल फिल्म अरासात्ची से लारा का डेब्यू होता लेकिन आर्थिक कारणों के चलते फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई। इससे पहले लारा ​की बॉलीवुड फिल्म अंदाज रिलीज हो गई थी।

लारा इन दिनों अपने नए कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। एरिस नाम के इस ब्रैंड के लिए लारा कई दिनों से तैयारियां कर रही हैं। लारा की कुछ खास फिल्मों की बात करें तो उनमें 'अंदाज' के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला। उनकी सफल फिल्मों में 'मस्ती', 'नो एन्ट्री', 'काल', 'भागम भाग', 'पार्टनर', 'हाउसफुल' शामिल है।

टॅग्स :लारा दत्ताबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया